दुमका में पार्टी मना रही किशोरी से सामूहिक दुष्कर्म

दुमका में पार्टी मना रही किशोरी से सामूहिक दुष्कर्म
Share this news

दो दोस्तों ने अलग अलग जगह ले जाकर किया दुष्कर्म

गोडडा के पोड़ैयाहाट व देवघर के चितरा का युवक गिरफ्तार

दुमका। मुफस्सिल थाना क्षेत्र के विजयपुर बगीचा में 16 जून को दो सहेली व चार दोस्तों के साथ पार्टी मनाने गई 16 साल की आदिवासी किशोरी के साथ उसके ही दो दोस्तों ने सामूहिक दुष्कर्म किया। दोनों दोस्तों ने अलग अलग जगह ले जाकर गंदा काम किया। मंगलवार की देर शाम मामला दर्ज किया गया। ग्रामीणों ने दोनों दोस्तों को पकड़कर पुलिस के हवाले किया। बुधवार को पुलिस ने चितरा के अशोक बास्की और गोडडा जिले के पोड़ैयाहाट के सलैया निवासी संदीप हेंब्रम को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है। दुमका के रामगढ़ प्रखंड की रहने वाली किशोरी 16 जून को श्रीअमड़ा में रहने वाली सहेली डोली मरांडी से मिलने के लिए आई थी। उसके घर में पहले से ही पिंकी सोरेन भी मौजूद थे। शाम को सभी ने विजयपुर पुल के पास बगीचा में छोटी पार्टी का आयोजन किया। इसमें डोली ने अपने दो दोस्त पालोजोरी के अशोक बास्की व चितरा के जैश मरांडी को भी बुला लिया। बाद में डोली के दो दोस्त पोड़ैयाहाट का संदीप हेंब्रम और मैथ्यूज हेंब्रम भी पार्टी में शामिल हो गया। रात करीब 12 बजे खाने पानी का सामान लेने के लिए पीड़िता अशोक की बाइक से शहर आ रही थी। इसी क्रम में अशोक ने मयुराक्षी नदी के समीप झाड़ी में ले जाकर किशोरी से दुष्कर्म किया। इसके बाद वापस पार्टी में ले आया। आधा घंटा के बाद संदीप नदी से कुछ दूर किशोरी को ले गया और उसके साथ दुष्कर्म किया। पीड़िता ने सहेलियों को सारी बताई तो वे उसे अपने घर ले गई। पीड़िता ने माता पिता को इसकी जानकारी दी और अगले दिन शाम को थाना में मामला दर्ज कराया। पुलिस निरीक्षक सह मुफस्सिल थानेदार सत्यम कुमार ने बताया कि किशोरी के साथ उसके ही दो दोस्तों ने दुष्कर्म किया है। सभी लोग बगीचा में पार्टी मनाने के लिए गए थे। आरोपितों को गिरफ्तारी कर जेल भेज दिया गया है।

अदालत ने किशोर को माना बालिग

दुमका। पुलिस ने दुष्कर्म के आरोप में अशोक बास्की को किशोर बताया। दोपहर को जब पुलिस ने पोक्सो की विशेष अदालत में पेश किया तो पुलिस अशोक की आयु संबंधित कोई प्रमाण पत्र प्रस्तुत नहीं कर सकी। केवल इतना बताया कि किशोर बालिग होने की सीमा पर खड़ा है। आरोपित ने अदालत में अपनी आयु 18 साल बताई। इसके बाद अदालत ने उसे बालिग करार देते हुए जेल भेजने का आदेश दिया।

Share this news

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

BREAKING NEWS