सारठ-देवघर मुख्य मार्ग पर तीन अलग-अलग हादसे, दो चालक बाल-बाल बचे

Share this news

दो वाहन पेड़ से टकराए, तीसरी घटना में बाइक सवार गंभीर रूप से घायल

सारठ-देवघर मुख्य मार्ग पर बुधवार सुबह तीन अलग-अलग सड़क हादसों में दो वाहन पेड़ से टकरा गए, जबकि बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसों में दो चालक बाल-बाल बच गए।

पेड़ से टकराकर हाइवा का अगला हिस्सा क्षतिग्रस्त।
देवघर। सारठ-देवघर मुख्य मार्ग पर बुधवार अहले सुबह अलग-अलग स्थानों पर तीन सड़क दुर्घटनाएं हुईं। इन हादसों में दो वाहन चालक बाल-बाल बच गए, जबकि एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। पहली घटना देवघर-सारठ मुख्य मार्ग पर घोरपरास जंगल पेट्रोल पंप के समीप हुई, जहां हाइवा संख्या बीआर 01 जीएल 0555 सड़क किनारे खड़े विशालकाय सूखे पेड़ से टकरा गया। टक्कर इतनी जोरदार थी कि पेड़ जड़ से उखड़ गया और हाइवा का अगला हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त होकर पेड़ में फंस गया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, टक्कर की आवाज से आसपास के मकान तक हिल गए। हालांकि, चालक बाल-बाल बच गया।

डकाय जंगल के समीप पेड़ से टकराया पिकअप।
दूसरी घटना डकाय जंगल के समीप हुई, जहां देवघर से बंगाल जा रहा पिकअप वाहन संख्या बीआर 52 जी 8235 अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पेड़ से टकरा गया। दुर्घटना में वाहन का अगला हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया। ग्रामीणों की मदद से चालक को वाहन से बाहर निकाला गया। उसे आंशिक चोट आई है।

अज्ञात वाहन की चपेट में आकर युवक गंभीर।
तीसरी घटना देर रात सकरिया मोड़ के समीप हुई, जहां अज्ञात वाहन की चपेट में आने से सारवां के मंझीलाडीह निवासी 36 वर्षीय सुनील कापड़ी गंभीर रूप से घायल हो गए। प्राथमिक उपचार के बाद उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए देवघर अस्पताल रेफर कर दिया गया। तीनों घटनाओं की सूचना मिलने पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर दुर्घटनाग्रस्त दोनों वाहनों को जब्त कर लिया।

Share this news

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

BREAKING NEWS
देवघर के सारवां में ट्रैक्टर से गिरकर 16 वर्षीय किशोर शक्ति यादव की मौत हो गई। गंभीर हालत में उसे सदर अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। सारठ-देवघर मुख्य मार्ग पर बुधवार सुबह तीन अलग-अलग सड़क हादसों में दो वाहन पेड़ से टकरा गए, जबकि बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसों में दो चालक बाल-बाल बच गए। साहिबगंज के बरहरवा में सीमेंट टैंकर ने बाइक सवार को कुचला, मौत के बाद सड़क जाम दुमका-भागलपुर मार्ग पर तीन अलग-अलग सड़क हादसों में एक युवक की मौत हो गई, जबकि एक गंभीर रूप से घायल हो गया। रामगढ़ में खड़े ट्रक से बाइक टकराई। दुमका के जामा थाना क्षेत्र के लकड़ापहाड़ी से ईसीएल में नौकरी दिलाने के नाम पर लाखों रुपये की ठगी के आरोपी आशु कुमार जायसवाल को पांच साल बाद पुलिस ने गिरफ्तार किया। दुमका-हंसडीहा रेलखंड पर बड़ा हादसा टला