देवघर के सारवां में ट्रैक्टर से गिरकर 16 वर्षीय किशोर की मौत, गांव में पसरा मातम

Share this news

हादसे में गंभीर रूप से घायल किशोर को सदर अस्पताल ले जाया गया, चिकित्सकों ने किया मृत घोषित

देवघर के सारवां में ट्रैक्टर से गिरकर 16 वर्षीय किशोर शक्ति यादव की मौत हो गई। गंभीर हालत में उसे सदर अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया।

देवघर। ट्रैक्टर से गिरकर किशोर की मौत।

सारवां थाना क्षेत्र के ताराटाड़ निवासी 16 वर्षीय शक्ति यादव की बुधवार को सड़क दुर्घटना में मौत हो गई। देवघर-सारठ मुख्य मार्ग पर बलियाचौकी के समीप ट्रैक्टर से गिरने के कारण वह गंभीर रूप से घायल हो गया था। घटना के बाद कुंडा पुलिस की मदद से उसे सदर अस्पताल पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद मृत घोषित कर दिया। घटना की जानकारी मिलने पर टीम बादल के दीपक झा, सरोज झा सहित अन्य लोग अस्पताल पहुंचे।

पोस्टमार्टम के बाद गांव पहुंचा शव।
उनके सहयोग से आवश्यक प्रक्रिया पूरी कराकर किशोर के शव का पोस्टमार्टम कराया गया। इसके बाद शव को ताराटाड़ स्थित उसके गांव पहुंचाया गया। किशोर का शव गांव पहुंचते ही परिजनों में चीख-पुकार मच गई। इस दुखद घटना से पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई।

पूर्व कृषि मंत्री ने जताया दुख, सावधानी बरतने की अपील।
पूर्व कृषि मंत्री बादल पत्रलेख ने घटना पर गहरा दुख जताते हुए पीड़ित परिवार को हरसंभव मदद का आश्वासन दिया। उन्होंने लोगों से सड़क पर वाहन चलाते समय सावधानी बरतने की अपील की। उन्होंने कहा कि तेज रफ्तार के कारण वाहन अनियंत्रित हो जाते हैं और गंभीर दुर्घटनाएं होती हैं। इसलिए कभी भी ओवरस्पीड में वाहन नहीं चलाना चाहिए। घर पर परिवार के सदस्य आपकी सलामती की राह देखते हैं। संयम बरतें और नियंत्रित गति से वाहन चलाएं, ताकि अपनी और दूसरों की जान सुरक्षित रख सकें।

Share this news

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

BREAKING NEWS
देवघर के सारवां में ट्रैक्टर से गिरकर 16 वर्षीय किशोर शक्ति यादव की मौत हो गई। गंभीर हालत में उसे सदर अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। सारठ-देवघर मुख्य मार्ग पर बुधवार सुबह तीन अलग-अलग सड़क हादसों में दो वाहन पेड़ से टकरा गए, जबकि बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसों में दो चालक बाल-बाल बच गए। साहिबगंज के बरहरवा में सीमेंट टैंकर ने बाइक सवार को कुचला, मौत के बाद सड़क जाम दुमका-भागलपुर मार्ग पर तीन अलग-अलग सड़क हादसों में एक युवक की मौत हो गई, जबकि एक गंभीर रूप से घायल हो गया। रामगढ़ में खड़े ट्रक से बाइक टकराई। दुमका के जामा थाना क्षेत्र के लकड़ापहाड़ी से ईसीएल में नौकरी दिलाने के नाम पर लाखों रुपये की ठगी के आरोपी आशु कुमार जायसवाल को पांच साल बाद पुलिस ने गिरफ्तार किया। दुमका-हंसडीहा रेलखंड पर बड़ा हादसा टला