दुमका में पिंटू की मौत के बाद मुआवजे की मांग पर 3 घंटे जाम रहा एनएच-133

Share this news

बुढ़वाकूड़ा के समीप सड़क पर उतरे परिजन और ग्रामीण, हाईवे पर लगी वाहनों की लंबी कतार

दुमका के सरैयाहाट में 16 वर्षीय पिंटू कुमार की सड़क हादसे में मौत के बाद मुआवजे की मांग पर ग्रामीणों ने एनएच-133 को 3 घंटे तक जाम रखा। वाहनों की लगी लंबी कतार।

दुमका जिला के सरैयाहाट थाना क्षेत्र के कोरडाहा गांव के समीप सड़क हादसे में 16 वर्षीय पिंटू कुमार की मौत के बाद आक्रोशित परिजनों और ग्रामीणों ने मुआवजे की मांग को लेकर बुढ़वाकूड़ा के समीप नेशनल हाईवे-133 को करीब 3 घंटे तक जाम रखा। सड़क जाम होने से हाईवे पर वाहनों की आवाजाही बाधित रही और दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई।

छठ मनाने घर लौट रहा था पिंटू

बताया जाता है कि 2 बाइकों के बीच आमने-सामने की जोरदार टक्कर में पिंटू कुमार की मौके पर ही मौत हो गई थी। वह छठ पूजा मनाने के लिए मुंबई से अपने घर लौट रहा था। इकलौते बेटे की मौत से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। हादसे के बाद परिजन मुआवजे की मांग पर अड़े हुए थे।

पुलिस के समझाने पर हटा जाम

सड़क जाम की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और परिजनों तथा ग्रामीणों को समझाने-बुझाने का प्रयास किया। करीब 3 घंटे बाद सड़क जाम समाप्त हुआ, जिसके बाद एनएच-133 पर वाहनों का परिचालन सामान्य हो सका।

Share this news

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

BREAKING NEWS
दुमका में पिंटू की मौत के बाद मुआवजे की मांग पर 3 घंटे जाम रहा एनएच-133, बुढ़वाकूड़ा के समीप सड़क पर उतरे परिजन और ग्रामीण, हाईवे पर लगी वाहनों की लंबी कतार दुमका में कचरा फेंकने के विवाद में लोहे की रॉड से हमला, संकेत अग्रवाल गंभीर रूप से घायल। पिता-पुत्र से मारपीट और 1 लाख के सोने की चेन छीनने का आरोप, हर्ष कुमार अग्रवाल समेत 8-10 अज्ञात पर प्राथमिकी दर्ज। दुमका के हंसडीहा रेलवे स्टेशन पर बनेगा फूड प्लाजा, खुलेंगी कई तरह की दुकानें, डीआरएम और सीनियर डीसीएम ने किया निरीक्षण, सिमडेगा की 14 वर्षीय किशोरी ने कांग्रेस विधायक भूषण बाड़ा पर दुष्कर्म और धमकी देने का आरोप लगाया। रांची के विधानसभा थाना में पॉक्सो एक्ट के तहत प्राथमिकी दर्ज। दुमका के सरैयाहाट में सड़क हादसा, छठ मनाने घर लौट रहे घर लौट रहे इकलौते बेटे पिंटू की मौत दुमका के शिकारीपाड़ा में हांदसा: पेड़ से टकरायी कार, खुला एयर बैग पर कौन बचा और कौन हुआ घायल, इसका पता नहीं