दुःखद: दुमका में हादसे के बाद इंसानियत शर्मसार, घायलों की मदद छोड़ मछलियां लूटने में जुटे राहगीर

Share this news

हाइवा और मछली लदे पिकअप में जोरदार टक्कर, सड़क पर बिखरी मछलियां समेटने के लिए लोगों में मची होड़

  • दुमका सड़क हादसा मछली लूट की शर्मनाक तस्वीर आई सामने
  • घायलों की मदद छोड़ मछलियां लूटने में जुटे राहगीर
  • सरैयाहाट में हाइवा और पिकअप की जोरदार टक्कर
  • हादसे के बाद कुछ देर प्रभावित रहा आवागमन

दुमका के सरैयाहाट में हाइवा और मछली लदे पिकअप की जोरदार टक्कर के बाद सड़क पर बिखरी मछलियां लूटने की होड़ मच गई। घायलों की मदद के बजाय राहगीर मछलियां समेटने में जुटे रहे।

टक्कर के बाद सड़क पर बिखरी मछलियां।

दुमका जिले के सरैयाहाट थाना क्षेत्र के नोनिया हरोखा गांव के समीप हाइवा ट्रक और मछली लदे पिकअप वाहन के बीच जोरदार टक्कर हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि दोनों वाहन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए। हादसे के बाद पिकअप में लदी मछलियां सड़क पर बिखर गईं। देखते ही देखते घटनास्थल का नजारा बदल गया और सड़क पर मछलियां फैलते ही वहां से गुजर रहे राहगीरों में उन्हें उठाने की होड़ मच गई।

घायलों की मदद के बजाय मछलियां समेटने में जुटे लोग।

हादसे के बाद मौके पर मौजूद लोगों से घायलों की मदद और उन्हें अस्पताल पहुंचाने की उम्मीद थी, लेकिन कई राहगीर मछलियां चुनने और पकड़ने में लग गए। देखते ही देखते बड़ी संख्या में लोग सड़क पर बिखरी मछलियां समेटकर अपने साथ ले जाने लगे। कुछ ही देर में मछलियों का बड़ा हिस्सा लोग लेकर चलते बने। इस दौरान घटनास्थल पर अफरा-तफरी का माहौल बना रहा।

कुछ देर प्रभावित रहा आवागमन।

दुर्घटना के कारण सड़क पर वाहनों की आवाजाही भी कुछ समय तक प्रभावित रही। हादसे में दोनों वाहनों को भारी नुकसान पहुंचा, वहीं सड़क पर बिखरी मछलियों को लूटने की होड़ ने घटना को और चर्चा का विषय बना दिया। दुर्घटना के बाद घायलों की मदद करने के बजाय सामान समेटने की इस प्रवृत्ति ने राहगीरों की संवेदनशीलता पर भी सवाल खड़े कर दिए।

Share this news

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

BREAKING NEWS
एसकेएमयू में कुलपति का तुगलकी फरमान! धरना-प्रदर्शन पर लगाई रोक, बिना अनुमति आंदोलन करने पर होगी कानूनी कार्रवाई दुमका हादसे के बाद मछली लूटने की मची होड़, इंसानियत शर्मसार, घायलों की मदद के बजाय राहगीर मछलियां समेटने में जुटे रहे। दुमका के सरैयाहाट कार्यालय के निरीक्षण में मिलीं कई खामियां, आयुक्त ने कर्मियों को लगाई फटकार, संपत्ति विवरण सार्वजनिक नहीं करने वालों का वेतन रोकने का निर्देश। जमीन विवाद और सरकारी जमीन पर अतिक्रमण पर जताई चिंता। एफसीआई गोदाम में खाद्यान्न की कमी, प्रबंधक से स्पष्टीकरण। दुमका में तेज रफ्तार टेम्पो पलटा, चालक और 3 वर्षीय मासूम की मौत दुमका में अजब चोरी, ‘चाची कुर्सी ले जाएं’ कहकर 20 कुर्सियां ले उड़े युवक