प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मिले बिग बुल राकेश झुनझुनवाला से,सोशल मीडिया में फोटो हो रहा है वायरल

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मिले बिग बुल राकेश झुनझुनवाला से,सोशल मीडिया में फोटो हो रहा है वायरल
Share this news

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को मशूहर शेयर बाजार निवेशक राकेश झुनझुनवाला से मुलाकात की और इस मुलाकात की एक तस्वीर भी शेयर की। उन्होंने राकेश झुनझुनवाला के बारे में कहा कि वह भारतीय अर्थव्यवस्था को लेकर काफी आशावादी हैं। पीएम ने ट्वीट किया, ‘वंड एंड ओनली राकेश झुनझुनवाला से मिलकर खुशी हुई…जीवंत, अंतर्दृष्टिपूर्ण और भारत को लेकर बेहद आशावादी.’ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ओर राकेश झुनझुनवाला के मुलाकात का यह फोटो सोशल मीडिया में काफी वायरल हो रहा है

कोन है ये राकेश झुनझुनवाला

वर्तमान समय में राकेश झुनझुनवाला भारतीय शेयर बाजार के बादशाह हैं, जिन्हें भारत का “वारेन बफेट” कहा जाता हैं। शेयर मार्केट के क्षेत्र में इनका नाम बड़े ही सम्मान लिया जाता हैं। शेयर ट्रेडिंग करने बाले बहुत से लोग उन्हें अपना आदर्श मानते हैं ।

राकेश झुनझुनवाला का जन्म 5 जुलाई 1960 को मुंबई के एक मारवाडी परिवार में हुआ था । इनके पिताजी भारत सरकार के आयकर विभाग में ऑफिसर थे और वे शेयर मार्किट में निवेश करते थे । वे अपने दोस्तों से मार्केट के विषय पर चर्चा करते रहते थे । राकेश झुनझुनवाला ये सारी बातें सुनते थे और एक दिन उन्होंने अपने पिताजी से पूछा कि शेयर बाजार में भाव किस प्रकार ऊपर-नीचे होते हैं। तब उनके पिताजी ने उन्हें अखबार पढ़ने की सलाह दी। यह शेयर बाजार के बारे में उनका पहला पाठ था। 1985 में जब सेंसेक्स 150 था तब उन्होंने बाजार में कदम रखा । कहा जाता है 5000 रुपये उधार लेकर शेएर में भाग अजमाने आए राकेश झुनझुनवाला के पास आज 34 हजार करोड़ की संपत्ति है ।

Share this news

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

BREAKING NEWS
देवघर के सारवां में ट्रैक्टर से गिरकर 16 वर्षीय किशोर शक्ति यादव की मौत हो गई। गंभीर हालत में उसे सदर अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। सारठ-देवघर मुख्य मार्ग पर बुधवार सुबह तीन अलग-अलग सड़क हादसों में दो वाहन पेड़ से टकरा गए, जबकि बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसों में दो चालक बाल-बाल बच गए। साहिबगंज के बरहरवा में सीमेंट टैंकर ने बाइक सवार को कुचला, मौत के बाद सड़क जाम दुमका-भागलपुर मार्ग पर तीन अलग-अलग सड़क हादसों में एक युवक की मौत हो गई, जबकि एक गंभीर रूप से घायल हो गया। रामगढ़ में खड़े ट्रक से बाइक टकराई। दुमका के जामा थाना क्षेत्र के लकड़ापहाड़ी से ईसीएल में नौकरी दिलाने के नाम पर लाखों रुपये की ठगी के आरोपी आशु कुमार जायसवाल को पांच साल बाद पुलिस ने गिरफ्तार किया। दुमका-हंसडीहा रेलखंड पर बड़ा हादसा टला