मसलिया के विक्रमपुर गांव के पास सुनसान इलाके में मिली युवती
दुमका के मसलिया थाना क्षेत्र में विक्रमपुर गांव के पास पहाड़ी सड़क किनारे पैर बंधी हालत में युवती मिली। पुलिस ने युवती को बरामद कर थाने पहुंचाया। प्रारंभिक जांच में प्रेम प्रसंग का मामला सामने आया है।
परिजनों की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस विवाहित पुरुष से प्रेम प्रसंग की बात आई सामने युवती के पैर किसने और क्यों बांधे, जांच में जुटी पुलिस
दुमका। जिले के मसलिया थाना क्षेत्र के विक्रमपुर गांव के समीप रविवार को पहाड़ी सड़क किनारे एक युवती पैर बंधी हालत में मिली। युवती को इस अवस्था में देखकर परिजनों ने तत्काल मसलिया थाना पुलिस को सूचना दी। घटना की जानकारी मिलते ही इलाके में सनसनी फैल गई और तरह-तरह की चर्चाएं शुरू हो गईं।
पुलिस ने युवती को किया बरामद
सूचना मिलते ही पुलिस आनन-फानन में मौके पर पहुंची और युवती को बरामद कर अपने साथ थाने ले गई। पुलिस युवती से घटना के संबंध में जानकारी जुटाने के साथ ही पूरे मामले की जांच कर रही है।
प्रेम प्रसंग से जोड़कर जांच कर रही पुलिस
पुलिस के अनुसार, प्रारंभिक जांच में मामला प्रेम प्रसंग से जुड़ा प्रतीत हो रहा है। बताया गया है कि युवती का एक विवाहित पुरुष के साथ प्रेम प्रसंग चल रहा है। हालांकि, युवती के पैर किसने और किन परिस्थितियों में बांधे, उसे वहां कौन लेकर आया या छोड़ गया, इन सभी पहलुओं की गहनता से जांच की जा रही है।