मसलिया में भीषण सड़क हादसा: बाइक चालक की मौत, तीन गंभीर घायल

मसलिया में भीषण सड़क हादसा: बाइक चालक की मौत, तीन गंभीर घायल
Share this news

कार-बाइक की टक्कर में गई जान

दुमका। साहेबगंज-गोविंदपुर मुख्य हाईवे पर मसलिया थाना क्षेत्र के छोटा चापुड़िया गांव के पास सोमवार दोपहर करीब 3 बजे कार और बाइक की आमने-सामने टक्कर में 55 वर्षीय कमीशन हेम्ब्रम की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे में तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं।

टक्कर इतनी जबरदस्त कि बाइक 20 मीटर दूर जा गिरी

जानकारी के अनुसार बीआर 01 डीजे 0623 नंबर की बलेनो कार और जेएच 04 एस 9935 नंबर की बाइक के बीच जोरदार टक्कर हुई। टक्कर इतनी भीषण थी कि बाइक कार में फंस गई और सवार लोग करीब 20 मीटर दूर जा गिरे। मृतक गोलबाजार गांव निवासी थे और अपनी पत्नी व एक अन्य महिला के साथ बैंक जा रहे थे।

घायलों में महिला चालक भी शामिल

हादसे में मृतक की पत्नी पानमुनी मरांडी और भानू देवी गंभीर रूप से घायल हो गईं। वहीं कार में सवार महिला चालक सहित अन्य लोग भी घायल बताए जा रहे हैं। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार कार पर उप चिकित्सा अधीक्षक का बोर्ड लगा था।

पुलिस ने घायलों को भेजा अस्पताल, वाहन जब्त

सूचना मिलते ही मसलिया थाना पुलिस मौके पर पहुंची और पीसीआर वैन की मदद से घायलों को अस्पताल पहुंचाया। पुलिस ने दोनों क्षतिग्रस्त वाहनों को जब्त कर जांच शुरू कर दी है।

टायर ब्लास्ट से खलासी घायल, हाथ टूटा

इधर गोपीकांदर थाना क्षेत्र के कारूडीह मोड़ के पास ट्रक का टायर ब्लास्ट होने से खलासी सूरज मुंडा गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसका दाहिना हाथ टूट गया। उसे प्राथमिक उपचार के बाद दुमका रेफर किया गया है। चालक नंदलाल मुंडा के अनुसार वह रांची से बरहरवा जा रहे थे, तभी यह हादसा हुआ।

Share this news

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

BREAKING NEWS