दहेज हत्या का आरोप, शव रखकर दो घंटे से अधिक हाईवे जाम
थाना का घेराव कर परिजनों ने आरोपियों को सौंपने की मांग कीसंदिग्ध मौत के बाद थाना घेराव और हाईवे जामसरैयाहाट/निज संवाददाता। सरैयाहाट थाना क्षेत्र के सरैया बस्ती में विवाहिता चांदनी बीबी की संदिग्ध मौत का मामला गुरुवार को तूल पकड़ लिया। मृतका के मायके वालों ने पति सहित ससुराल पक्ष के छह लोगों पर दहेज हत्या का आरोप लगाते हुए सरैयाहाट थाना का घेराव किया। आक्रोशित परिजनों ने मृतका का शव थाना गेट के सामने नेशनल हाईवे पर रखकर जाम कर दिया, जिससे दो घंटे से अधिक समय तक आवागमन बाधित रहा। अधिकारियों के समझ


