बर्खास्त की जायेगी अनुपस्थित आंगनबाड़ी सेविकाएँ: डीसी अभिजीत सिन्हा
सेविका एवं सहायिका के रिक्त पदों को प्राथमिकता के आधार पर भरने का निर्देशदुमका। समाहरणालय सभागार में उपयुक्त अभिजीत सिन्हा की अध्यक्षता में सोमवार को समाज कल्याण विभाग की समीक्षा बैठक आयोजित की गयी। बैठक में विभाग की समीक्षा करते हुए उपयुक्त ने आंगनबाड़ी केंद्रों में सेविका सहायिका के रिक्त पदों को नियमानुसार भरने का निदेश दिया। उन्होंने कहा कि वैसे सभी आंगनबाड़ी केंद्र जहाँ सेविका एवं सहायिका के पद रिक्त हैं उसे जल्द नियमानुसार ढंग से प्राथमिकता के आधार पर भरा जाए। बैठक में उपायुक्त ने निदेश दिया


