दुमका के सरैयाहाट कार्यालय के निरीक्षण में मिलीं कई खामियां, आयुक्त ने कर्मियों को लगाई फटकार
दुमका के सरैयाहाट प्रखंड एवं अंचल कार्यालय के निरीक्षण में आयुक्त शैलेन्द्र कुमार लाल ने नोटबुक, कैशबुक और खनन रॉयल्टी में अनियमितताएं पकड़ीं। 3 दिनों में अभिलेख दुरुस्त करने, 15 दिनों में रॉयल्टी जमा करने और लापरवाह कर्मियों पर कार्रवाई का निर्देश दिया।


