पुलिस बनकर हाईवे पर लूट की कोशिश, इलाके में मचा हड़कंप

पुलिस बनकर हाईवे पर लूट की कोशिश, इलाके में मचा हड़कंप
Share this news

मसलिया थाना क्षेत्र के साहिबगंज–गोविंदपुर स्टेट हाईवे पर जेरूवाडीह पुल के पास सोमवार सुबह करीब साढ़े दस बजे उस वक्त अफरा-तफरी मच गई, जब दो युवक पुलिसकर्मी बनकर वाहनों से लूटपाट करने की कोशिश करते पकड़े गए। घटना सामने आते ही इलाके में सनसनी फैल गई और लोगों में आक्रोश देखने को मिला।

ग्रामीणों की सतर्कता से दो आरोपी रंगेहाथ धराए

जानकारी के अनुसार जामा प्रखंड के छैलापाथर चिटाही पाड़ा निवासी सुल्तान अंसारी और जियाउल अंसारी ने एक टिन भांगा वाहन को रोककर खुद को पुलिस बताते हुए चालक से पैसे की मांग की। चालक के इनकार करने पर दोनों ने जबरन उसका मोबाइल फोन छीन लिया। इसी दौरान जेरूवाडीह गांव के ग्रामीणों को शक हुआ, जिन्होंने तुरंत दोनों को घेर लिया और मामले की सूचना मसलिया थाना को दी।

पुलिस ने लिया कब्जे में, सख्त कार्रवाई के संकेत

सूचना मिलते ही पुलिस की पीसीआर टीम मौके पर पहुंची और दोनों आरोपियों को हिरासत में लेकर थाना ले गई। मसलिया थाना प्रभारी राजेश रंजन ने बताया कि आरोपियों से गहन पूछताछ की जा रही है और पुलिस बनकर लूट की कोशिश जैसे गंभीर अपराध में शामिल पाए जाने पर उनके खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। घटना के बाद क्षेत्र में चर्चा का माहौल है और ग्रामीणों ने पुलिस की तत्परता की सराहना की है।

Share this news

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

BREAKING NEWS
देवघर के सारवां में ट्रैक्टर से गिरकर 16 वर्षीय किशोर शक्ति यादव की मौत हो गई। गंभीर हालत में उसे सदर अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। सारठ-देवघर मुख्य मार्ग पर बुधवार सुबह तीन अलग-अलग सड़क हादसों में दो वाहन पेड़ से टकरा गए, जबकि बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसों में दो चालक बाल-बाल बच गए। साहिबगंज के बरहरवा में सीमेंट टैंकर ने बाइक सवार को कुचला, मौत के बाद सड़क जाम दुमका-भागलपुर मार्ग पर तीन अलग-अलग सड़क हादसों में एक युवक की मौत हो गई, जबकि एक गंभीर रूप से घायल हो गया। रामगढ़ में खड़े ट्रक से बाइक टकराई। दुमका के जामा थाना क्षेत्र के लकड़ापहाड़ी से ईसीएल में नौकरी दिलाने के नाम पर लाखों रुपये की ठगी के आरोपी आशु कुमार जायसवाल को पांच साल बाद पुलिस ने गिरफ्तार किया। दुमका-हंसडीहा रेलखंड पर बड़ा हादसा टला