दुमका में तेज रफ्तार हाईवा की चपेट में आने से बाइक सवार की मौत

दुमका में तेज रफ्तार हाईवा की चपेट में आने से बाइक सवार की मौत
Share this news

सरैयाहाट थाना क्षेत्र के मरकुंडा गांव के पास नेशनल हाईवे 133 पर शनिवार सुबह एक दर्दनाक हादसा हुआ, जिसमें तेज रफ्तार हाईवा की चपेट में आने से बाइक सवार 42 वर्षीय हुसैन अंसारी की मौके पर ही मौत हो गई। मृतक हंसडीहा थाना क्षेत्र के भोरिया गांव का निवासी था और अपने ससुराल बाबूडीह जा रहा था।

हाईवा चालक हादसे के बाद फरार, वाहन जब्त

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार देवघर दिशा से तेज गति में आ रहे एक हाईवा ने हुसैन अंसारी की बाइक को सीधा टक्कर मार दी, जिससे वह सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के बाद हाईवा चालक वाहन को हंसडीहा में खड़ा कर फरार हो गया। पुलिस ने हाईवा को बरामद कर लिया है और चालक की तलाश जारी है।

पुलिस ने शव भेजा पोस्टमार्टम, जांच जारी

घटना की सूचना मिलते ही सरैयाहाट पुलिस मौके पर पहुँची और घायल को सरैयाहाट सीएचसी ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए दुमका भेज दिया गया। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और चालक की गिरफ्तारी के लिए प्रयास तेज कर दिए गए हैं।

Share this news

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

BREAKING NEWS
देवघर के सारवां में ट्रैक्टर से गिरकर 16 वर्षीय किशोर शक्ति यादव की मौत हो गई। गंभीर हालत में उसे सदर अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। सारठ-देवघर मुख्य मार्ग पर बुधवार सुबह तीन अलग-अलग सड़क हादसों में दो वाहन पेड़ से टकरा गए, जबकि बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसों में दो चालक बाल-बाल बच गए। साहिबगंज के बरहरवा में सीमेंट टैंकर ने बाइक सवार को कुचला, मौत के बाद सड़क जाम दुमका-भागलपुर मार्ग पर तीन अलग-अलग सड़क हादसों में एक युवक की मौत हो गई, जबकि एक गंभीर रूप से घायल हो गया। रामगढ़ में खड़े ट्रक से बाइक टकराई। दुमका के जामा थाना क्षेत्र के लकड़ापहाड़ी से ईसीएल में नौकरी दिलाने के नाम पर लाखों रुपये की ठगी के आरोपी आशु कुमार जायसवाल को पांच साल बाद पुलिस ने गिरफ्तार किया। दुमका-हंसडीहा रेलखंड पर बड़ा हादसा टला