खलिहान में लगी भीषण आग, धान-पुआल व मशीन जलकर राख, किसान को भारी नुकसान

खलिहान में लगी भीषण आग, धान-पुआल व मशीन जलकर राख, किसान को भारी नुकसान
Share this news

मसलिया प्रखंड क्षेत्र की ग्राम पंचायत गुमरो अंतर्गत निलकोठी बजरंगबली मंदिर के समीप स्थित एक खलिहान में शुक्रवार रात करीब 9 बजे अचानक आग लग गई। इस घटना में करीब छह बीघा जमीन पर उपजाए गए धान की बिचाली पूरी तरह जलकर नष्ट हो गई, जिससे किसान को हजारों रुपये का नुकसान हुआ है।

पीड़ित किसान सुबल महतो ने बताया कि उन्होंने गांव के श्यामसुंदर सिंह के छह बीघा खेत में बंटाई पर धान की खेती की थी। फसल का लगभग एक तिहाई हिस्सा कट चुका था, जबकि शेष धान, पुआल और धान झाड़ने की मशीन खलिहान में रखी हुई थी। रात में पटाखे जैसी आवाज सुनकर बाहर निकले तो खलिहान धधकता हुआ नजर आया।

ग्रामीणों ने तालाब और कुएं से पंप सेट लगाकर आग बुझाने का भरसक प्रयास किया, लेकिन तब तक धान, पुआल और एक धान झाड़ने की मशीन जलकर राख हो चुकी थी।

किसान ने बताया कि खेती ही उनके परिवार के सालभर के भरण-पोषण का एकमात्र साधन है। पहले मोथा बीमारी से फसल को नुकसान हुआ और अब आगजनी की घटना ने स्थिति और भी गंभीर कर दी है।

पीड़ित किसान ने प्रशासन से उचित मुआवजा देने की मांग की है।

Share this news

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

BREAKING NEWS
देवघर के सारवां में ट्रैक्टर से गिरकर 16 वर्षीय किशोर शक्ति यादव की मौत हो गई। गंभीर हालत में उसे सदर अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। सारठ-देवघर मुख्य मार्ग पर बुधवार सुबह तीन अलग-अलग सड़क हादसों में दो वाहन पेड़ से टकरा गए, जबकि बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसों में दो चालक बाल-बाल बच गए। साहिबगंज के बरहरवा में सीमेंट टैंकर ने बाइक सवार को कुचला, मौत के बाद सड़क जाम दुमका-भागलपुर मार्ग पर तीन अलग-अलग सड़क हादसों में एक युवक की मौत हो गई, जबकि एक गंभीर रूप से घायल हो गया। रामगढ़ में खड़े ट्रक से बाइक टकराई। दुमका के जामा थाना क्षेत्र के लकड़ापहाड़ी से ईसीएल में नौकरी दिलाने के नाम पर लाखों रुपये की ठगी के आरोपी आशु कुमार जायसवाल को पांच साल बाद पुलिस ने गिरफ्तार किया। दुमका-हंसडीहा रेलखंड पर बड़ा हादसा टला