ठंढ का कहर जारी, गोपीकांदर सीएचसी में दो गंभीर मरीज भर्ती

ठंढ का कहर जारी, गोपीकांदर सीएचसी में दो गंभीर मरीज भर्ती
Share this news

दुमका जिले के गोपीकांदर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में शनिवार को दो गंभीर मरीजों को इलाज के लिए भर्ती कराया गया। प्राथमिक जांच के बाद चिकित्सक डॉ. रवि शंकर प्रसाद ने दोनों की स्थिति को देखते हुए बेहतर उपचार के लिए दुमका रेफर कर दिया। पहला मरीज 70 वर्षीय सुशील मरांडी, निवासी करमो गांव (गोपीकांदर थाना क्षेत्र) हैं, जिन्हें परिजन बेहोशी की हालत में सीएचसी लाए थे। परिजनों के अनुसार वे घर पर बैठे थे, तभी अचानक बेहोश हो गए। चिकित्सक ने बताया कि मरीज की सांस चल रही है, लेकिन वे होश में नहीं हैं।

पेट दर्द से पीड़ित 48 वर्षीय मरीज भी दुमका रेफर

दूसरे मरीज की पहचान 48 वर्षीय मंगल मुर्मू, निवासी चिरुडीह गांव के रूप में हुई है। वे लंबे समय से पेट में पथरी की समस्या से पीड़ित हैं। मरीज की बेटी संतोष्णी मुर्मू ने बताया कि एक माह पूर्व दुमका के निजी अस्पताल में जांच के दौरान पथरी की पुष्टि हुई थी। शनिवार सुबह अचानक तेज पेट दर्द उठने पर उन्हें गोपीकांदर सीएचसी लाया गया, जहां दर्द की गंभीरता को देखते हुए डॉक्टरों ने उन्हें भी दुमका रेफर कर दिया। मौके पर एएनएम श्वेता हांसदा सहित मरीजों के परिजन उपस्थित थे।

झामुमो कार्यकर्ताओं ने जरूरतमंदों के बीच किया कंबल वितरण

बढ़ती ठंड को देखते हुए गोपीकांदर प्रखंड के सुरजुडीह पंचायत में झामुमो कार्यकर्ताओं द्वारा जरूरतमंदों के बीच कंबल का वितरण किया गया। सांसद प्रतिनिधि ज्योतिष बास्की ने बताया कि पार्टी के निर्देश पर गरीब, असहाय और जरूरतमंद लोगों को ठंड से राहत देने के लिए कंबल वितरित किए जा रहे हैं। सुरजुडीह पंचायत के बड़ापाथर गांव में कालिदासी देवी सहित कई जरूरतमंदों को कंबल दिया गया। इस अवसर पर पंचायत अध्यक्ष मंगल सोरेन, पंचायत सचिव निकोलस मरांडी, कार्यकर्ता सोम मुर्मू, सुधीर किस्कू, रामदास मुर्मू, सृजन टुडू, मंटू राय समेत कई झामुमो कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Share this news

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

BREAKING NEWS
देवघर के सारवां में ट्रैक्टर से गिरकर 16 वर्षीय किशोर शक्ति यादव की मौत हो गई। गंभीर हालत में उसे सदर अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। सारठ-देवघर मुख्य मार्ग पर बुधवार सुबह तीन अलग-अलग सड़क हादसों में दो वाहन पेड़ से टकरा गए, जबकि बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसों में दो चालक बाल-बाल बच गए। साहिबगंज के बरहरवा में सीमेंट टैंकर ने बाइक सवार को कुचला, मौत के बाद सड़क जाम दुमका-भागलपुर मार्ग पर तीन अलग-अलग सड़क हादसों में एक युवक की मौत हो गई, जबकि एक गंभीर रूप से घायल हो गया। रामगढ़ में खड़े ट्रक से बाइक टकराई। दुमका के जामा थाना क्षेत्र के लकड़ापहाड़ी से ईसीएल में नौकरी दिलाने के नाम पर लाखों रुपये की ठगी के आरोपी आशु कुमार जायसवाल को पांच साल बाद पुलिस ने गिरफ्तार किया। दुमका-हंसडीहा रेलखंड पर बड़ा हादसा टला