तातलोई मेले से लौटते समय खूनी वार, एक किशोर की हत्या

तातलोई मेले से लौटते समय खूनी वार, एक किशोर की हत्या
Share this news

झारखंड की उपराजधानी दुमका में गुरुवार देर रात दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है। रामगढ़ थाना क्षेत्र के पथरिया के पास चाकूबाजी की घटना में एक किशोर की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक किशोर और एक किशोरी गंभीर रूप से घायल हो गए। इस सनसनीखेज घटना से पूरे इलाके में दहशत फैल गई है।

बाइक सवार बदमाशों ने रास्ते में रोका, रची गई खूनी साजिश

दुमका। जानकारी के अनुसार जामा थाना क्षेत्र के तातलोई मेला से गुरुवार शाम किशोर डेविड और लखींद्र एक किशोरी के साथ बाइक से लौट रहे थे। जैसे ही वे रामगढ़ थाना क्षेत्र के पथरिया के पास पहुंचे, तभी बाइक पर सवार तीन अज्ञात युवकों ने ओवरटेक कर उनकी बाइक को जबरन रोक लिया।

किशोरी से छेड़छाड़ का विरोध बना हिंसा की वजह

दुमका। प्रत्यक्ष जानकारी के मुताबिक आरोपियों ने किशोरी को जबरन बाइक से उतारने और छेड़छाड़ की कोशिश की। जब किशोर लखींद्र और डेविड ने इसका विरोध किया तो आरोपी बौखला गए और चाकू निकालकर तीनों पर ताबड़तोड़ हमला कर दिया। अचानक हुए इस हमले में किशोरी सहित दोनों किशोर लहूलुहान होकर सड़क पर गिर पड़े।

अस्पताल पहुंचते ही एक किशोर ने तोड़ा दम

दुमका। घटना के बाद स्थानीय लोगों की मदद से तीनों घायलों को देर रात फूलो झानो मेडिकल कॉलेज अस्पताल, दुमका लाया गया। वहां डॉक्टरों ने लखींद्र को मृत घोषित कर दिया, जबकि किशोरी और डेविड की हालत गंभीर बनी हुई है और उनका इलाज जारी है। किशोर की मौत की खबर मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया।

पुलिस जांच में जुटी, आरोपियों की तलाश तेज

दुमका। घटना की सूचना मिलते ही सदर एसडीपीओ विजय कुमार महतो अस्पताल पहुंचे और घायलों से पूछताछ कर पूरे मामले की जानकारी ली। पुलिस ने घटनास्थल के आसपास छानबीन शुरू कर दी है और आरोपियों की पहचान व गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है। फिलहाल पुलिस आधिकारिक बयान देने से बच रही है, लेकिन मामले को बेहद गंभीर मानते हुए त्वरित कार्रवाई के संकेत दिए गए हैं।

Share this news

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

BREAKING NEWS
देवघर के सारवां में ट्रैक्टर से गिरकर 16 वर्षीय किशोर शक्ति यादव की मौत हो गई। गंभीर हालत में उसे सदर अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। सारठ-देवघर मुख्य मार्ग पर बुधवार सुबह तीन अलग-अलग सड़क हादसों में दो वाहन पेड़ से टकरा गए, जबकि बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसों में दो चालक बाल-बाल बच गए। साहिबगंज के बरहरवा में सीमेंट टैंकर ने बाइक सवार को कुचला, मौत के बाद सड़क जाम दुमका-भागलपुर मार्ग पर तीन अलग-अलग सड़क हादसों में एक युवक की मौत हो गई, जबकि एक गंभीर रूप से घायल हो गया। रामगढ़ में खड़े ट्रक से बाइक टकराई। दुमका के जामा थाना क्षेत्र के लकड़ापहाड़ी से ईसीएल में नौकरी दिलाने के नाम पर लाखों रुपये की ठगी के आरोपी आशु कुमार जायसवाल को पांच साल बाद पुलिस ने गिरफ्तार किया। दुमका-हंसडीहा रेलखंड पर बड़ा हादसा टला