सर्फ–साबुन की मांग पर दुर्गापुर गांव में हाइवा वाहनों का जाम

सर्फ–साबुन की मांग पर दुर्गापुर गांव में हाइवा वाहनों का जाम
Share this news

महिलाओं ने कोयला ढुलाई रोकी, फिर उभरा आक्रोश

दुमका जिले के गोपीकांदर प्रखंड अंतर्गत दुर्गापुर गांव में कोयला ढुलाई में लगे हाइवा वाहनों को ग्रामीण महिलाओं ने एक बार फिर जाम कर दिया। महिलाओं ने सर्फ और साबुन की मांग को लेकर हाइवा वाहनों को सड़क पर रोक दिया, जिससे कोयला परिवहन प्रभावित हो गया। महिलाओं का कहना है कि कोयला ढुलाई के कारण गांव में भारी गंदगी फैल रही है और कपड़े लगातार खराब हो रहे हैं, जिससे उन्हें काफी परेशानी झेलनी पड़ रही है।

पिछले माह भी हुआ था जाम, आश्वासन के बाद नहीं हुआ समाधान

महिलाओं ने बताया कि पिछले माह भी इसी मांग को लेकर हाइवा वाहनों को जाम किया गया था। उस समय कोयला कंपनी की ओर से कुछ दिनों की मोहलत मांगी गई थी और समाधान का आश्वासन दिया गया था, लेकिन अब तक उनकी मांगें पूरी नहीं की गईं। महिलाओं का आरोप है कि कंपनी ने आश्वासन के बावजूद सर्फ और साबुन उपलब्ध नहीं कराया, जिससे वे दोबारा आंदोलन करने को मजबूर हुईं।

आश्वासन के बाद लगभग एक घंटे में खुला जाम

जानकारी के अनुसार पेट्रोलिंग मैनेजर मनोज चांद ने महिलाओं को भरोसा दिलाया था कि कंपनी प्रबंधन से बातचीत कर समस्या का समाधान निकाला जाएगा। इसी आश्वासन के आधार पर करीब एक घंटे बाद जाम हटा लिया गया और हाइवा वाहनों का परिचालन फिर से शुरू हुआ। हालांकि महिलाओं ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द मांगें पूरी नहीं हुईं तो वे फिर से आंदोलन करेंगी।

Share this news

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

BREAKING NEWS
देवघर के सारवां में ट्रैक्टर से गिरकर 16 वर्षीय किशोर शक्ति यादव की मौत हो गई। गंभीर हालत में उसे सदर अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। सारठ-देवघर मुख्य मार्ग पर बुधवार सुबह तीन अलग-अलग सड़क हादसों में दो वाहन पेड़ से टकरा गए, जबकि बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसों में दो चालक बाल-बाल बच गए। साहिबगंज के बरहरवा में सीमेंट टैंकर ने बाइक सवार को कुचला, मौत के बाद सड़क जाम दुमका-भागलपुर मार्ग पर तीन अलग-अलग सड़क हादसों में एक युवक की मौत हो गई, जबकि एक गंभीर रूप से घायल हो गया। रामगढ़ में खड़े ट्रक से बाइक टकराई। दुमका के जामा थाना क्षेत्र के लकड़ापहाड़ी से ईसीएल में नौकरी दिलाने के नाम पर लाखों रुपये की ठगी के आरोपी आशु कुमार जायसवाल को पांच साल बाद पुलिस ने गिरफ्तार किया। दुमका-हंसडीहा रेलखंड पर बड़ा हादसा टला