हिंदी फिल्म “PM’S WIFE” का चयन जयपुर इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल 2026 में

हिंदी फिल्म “PM'S WIFE” का चयन जयपुर इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल 2026 में
Share this news

झारखंड की बहुचर्चित घटना से प्रेरित है फिल्म “PM’S WIFE”

दुमका के राहुल रंजन हैं फिल्म के लेखक एवं निर्देशक

हिंदी फीचर फिल्म “PM’S WIFE” को जयपुर इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल (JIFF) 2026 के लिए आधिकारिक रूप से चयनित किया गया है। भारत का यह प्रतिष्ठित फिल्म फेस्टिवल 13 से 15 फरवरी 2026 तक भारत मंडपम, नई दिल्ली में आयोजित होगा, जिसमें विश्वभर से चुनिंदा फिल्मों का प्रदर्शन किया जाएगा।

यूनिवर्स एंटरटेनमेंट वर्ल्ड के बैनर तले निर्मित यह फिल्म झारखंड की एक बहुचर्चित घटना से प्रेरित है, जिसने एक महिला मजदूर के जीवन को गहरे तौर पर प्रभावित किया था। निर्देशक राहुल रंजन के अनुसार, फिल्म की कहानी फिलहाल सार्वजनिक नहीं की जा रही है, पर इसमें उस महिला के संघर्ष को बेहद संवेदनशील तरीके से दर्शाया गया है।

दुमका के राहुल रंजन का निर्देशन में पहला कदम

दुमका, झारखंड के युवा लेखक-निर्देशक राहुल रंजन इस फिल्म से निर्देशन की पारी की शुरुआत कर रहे हैं। उन्होंने फिल्म की कहानी, पटकथा, संवाद और गीत भी लिखे हैं। फिल्म की शूटिंग मुंबई से सटे पालघर और झारखंड के दुमका के विभिन्न लोकेशनों पर हुई है।

फिल्म की तकनीकी टीम और कलाकार

फिल्म “PM’S WIFE” में बिहार, झारखंड और महाराष्ट्र के कलाकारों ने अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है।

फिल्म से जुड़े प्रमुख नाम—

तकनीकी टीम

निर्माता: पंकज गुप्ता

लेखक एवं निर्देशक: राहुल रंजन

कैमरामैन: उन्मेष कबरे

आर्ट डायरेक्टर: प्रफुल्ल शिर्के, जिनेश मैसुरिया

एडिटर: कामेश कर्ण

कास्ट्यूम: पूर्णिमा सिंह, सीमा कुंजरकर

संगीत एवं BGM: बर्जिन कांट्रैक्टर

फोली एवं एंबियंस: विशाल डेमोर

मुख्य कलाकार

पंकज गुप्ता, शिखा शर्मा, राहुल रंजन, सत्यकाम आनंद, दिरा रंजन, दिप्ती गायकवाड़, शरण ठक्कर, पूर्णिमा सिंह, सौरभ शर्मा, कल्याणी झा, अनिल कुमार गुप्ता, विक्की बैधनाथ, चिया जोशी सहित कई अन्य कलाकारों ने भूमिकाएँ निभाई हैं।

लोकगीत और झारखंड की मिट्टी की खुशबू

फिल्म में झारखंड और बिहार की लोकसंस्कृति को खास जगह दी गई है।

कुछ लोकगीतों को श्याम लाल गौतम ने गाया है।

दुमका के साहित्यकारों के गीत—

“चिट्ठिये से जानिह तु हाल बबुआ” (गीतकार: डॉ. मधुसूदन मधु, गायिका: शर्मिला गुप्ता)

“किसनवा किसनवा” (गीतकार व गायक: डॉ. नवीन चन्द्र ठाकुर)

इन गीतों ने फिल्म को और भी गहराई और स्थानीय पहचान दी है।

धरती आबा बिरसा मुंडा को समर्पित

यह फिल्म झारखंड की मिट्टी, संघर्ष और शिक्षा के महत्व को दर्शाती है। पूरी टीम ने इसे धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा को समर्पित किया है। निर्देशक राहुल रंजन का यह प्रयास झारखंड की कहानियों को राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय मंच पर ले जाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।

“PM’S WIFE” जल्द ही देश-विदेश के अन्य प्रतिष्ठित फिल्म फेस्टिवलों में भी होगी शामिल

2 घंटे की यह हिंदी फिल्म पूरी तरह तैयार है और अब कई अंतरराष्ट्रीय फिल्म फेस्टिवलों की रेस में शामिल है। JIFF से इसकी शानदार शुरुआत हो चुकी है।

Share this news

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

BREAKING NEWS
देवघर के सारवां में ट्रैक्टर से गिरकर 16 वर्षीय किशोर शक्ति यादव की मौत हो गई। गंभीर हालत में उसे सदर अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। सारठ-देवघर मुख्य मार्ग पर बुधवार सुबह तीन अलग-अलग सड़क हादसों में दो वाहन पेड़ से टकरा गए, जबकि बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसों में दो चालक बाल-बाल बच गए। साहिबगंज के बरहरवा में सीमेंट टैंकर ने बाइक सवार को कुचला, मौत के बाद सड़क जाम दुमका-भागलपुर मार्ग पर तीन अलग-अलग सड़क हादसों में एक युवक की मौत हो गई, जबकि एक गंभीर रूप से घायल हो गया। रामगढ़ में खड़े ट्रक से बाइक टकराई। दुमका के जामा थाना क्षेत्र के लकड़ापहाड़ी से ईसीएल में नौकरी दिलाने के नाम पर लाखों रुपये की ठगी के आरोपी आशु कुमार जायसवाल को पांच साल बाद पुलिस ने गिरफ्तार किया। दुमका-हंसडीहा रेलखंड पर बड़ा हादसा टला