दुमका में चोरों के निशाने पर बंद घर, लोगों का सवाल- पुलिस क्या कर रही है।

दुमका में चोरों के निशाने पर बंद घर, लोगों का सवाल- पुलिस क्या कर रही है।
Share this news

दुमका में चोरी की घटनाएँ लगातार बढ़ रही हैं और अपराधियों का मनोबल बढ़ता जा रहा है

दुमका। दुमका में चोरी की लगातार बढ़ती घटनाओं ने पुलिस की कार्यशैली पर सवाल खड़ा कर दिया है। शहर में चोरों के हौसले इतने बुलंद हैं कि वे बेखौफ होकर बंद घरों को निशाना बना रहे हैं। ताजा मामले में चोरों का गिरोह गिलानपाड़ा क्षेत्र में तीन घरों को निशाना बनाकर पुलिस को खुली चुनौती देता नजर आया। सीसीटीवी फुटेज में छह संदिग्ध कैद हुए हैं।

गिलानपाड़ा में एक ही रात तीन घरों में चोरी

दुमका। नगर थाना क्षेत्र के गिलानपाड़ा मुहल्ले में शनिवार देर रात चोर गिरोह ने लगातार तीन घरों में हाथ साफ किया। सत्या निवास के प्रथम तल पर रहने वाले मकान मालिक सत्यवीर मंडल, भूतल पर रहने वाले किरायेदार राजीव सिंह, और पास में स्थित कांग्रेस की प्रदेश सचिव अरबी खातून के घर को चोरों ने अपना निशाना बनाया। अरबी खातून को रविवार सुबह चोरी की जानकारी मिली, जबकि मकान मालिक और किरायेदार को इसकी भनक सोमवार की शाम लौटनें पर लगी।

चार लाख नकद और चार लाख के जेवरात पर हाथ साफ

दुमका। शिकारीपाड़ा मध्य विद्यालय के शिक्षक राजीव कुमार सिंह, जो मकान मालिक सत्यवीर मंडल के किरायेदार हैं, श्राद्धकर्म में शामिल होने बांका गए हुए थे। उनकी गैरमौजूदगी में चोरों ने खिड़की की ग्रिल तोड़कर घर में घुसपैठ की।

घर लौटने पर उन्हें पता चला कि चार लाख रुपये नकद और लगभग चार लाख रुपये मूल्य के जेवरात चोरी हो चुके हैं। मकान मालिक सत्यवीर मंडल के घर में भी चोरी हुई है, लेकिन वे बाहर होने के कारण अभी तक नुकसान का पूरा आकलन नहीं हो सका है।

परिवार शोक कार्यक्रम में गया था, इसी बीच चोरों ने की वारदात

दुमका। शिक्षक राजीव सिंह बुधवार को पूरे परिवार के साथ बांका गए थे। सोमवार शाम लौटने पर उन्होंने घर की हालत देख दंग रह गए। सामान बिखरा हुआ था, खिड़की की ग्रिल उखड़ी पड़ी थी और अलमारी में रखा सारा कीमती सामान गायब था। सूचना मिलते ही नगर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की।

पहले भी हो चुकी है चोरी, वही गिरोह होने की आशंका

दुमका। कुछ दिन पहले बांधपाड़ा मोहल्ले के प्रोफेसर कोलोनी में भी एक बंद घर में चोरी हुई थी। उस समय भी छह संदिग्ध सीसीटीवी कैमरे में कैद हुए थे। शनिवार की रात भी ठीक छह संदिग्ध नजर आए हैं। यह वही गिरोह है या अलग—यह जांच के बाद ही स्पष्ट होगा। लेकिन लगातार घटनाओं के बाद शहरवासियों का सवाल वही है— दुमका पुलिस आखिर क्या कर रही है?

Share this news

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

BREAKING NEWS
देवघर के सारवां में ट्रैक्टर से गिरकर 16 वर्षीय किशोर शक्ति यादव की मौत हो गई। गंभीर हालत में उसे सदर अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। सारठ-देवघर मुख्य मार्ग पर बुधवार सुबह तीन अलग-अलग सड़क हादसों में दो वाहन पेड़ से टकरा गए, जबकि बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसों में दो चालक बाल-बाल बच गए। साहिबगंज के बरहरवा में सीमेंट टैंकर ने बाइक सवार को कुचला, मौत के बाद सड़क जाम दुमका-भागलपुर मार्ग पर तीन अलग-अलग सड़क हादसों में एक युवक की मौत हो गई, जबकि एक गंभीर रूप से घायल हो गया। रामगढ़ में खड़े ट्रक से बाइक टकराई। दुमका के जामा थाना क्षेत्र के लकड़ापहाड़ी से ईसीएल में नौकरी दिलाने के नाम पर लाखों रुपये की ठगी के आरोपी आशु कुमार जायसवाल को पांच साल बाद पुलिस ने गिरफ्तार किया। दुमका-हंसडीहा रेलखंड पर बड़ा हादसा टला