जिसने भी सुनी इस युवक की शर्मनाक करतुत वह रह गया दंग

जिसने भी सुनी इस युवक की शर्मनाक करतुत वह रह गया दंग
Share this news

दुमका। दुमका जिले के शिकारीपाड़ा थाना क्षेत्र में दो वर्ष पूर्व एक वृद्धा के साथ दुष्कर्म करने वाले युवक सुनीराम हांसदा उर्फ राजा हांसदा को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने सुनीराम की गिरफ्तारी गुप्त सूचना के आधार पर उसके घर से की है। दरअसल 2 वर्ष पूर्व शिकारी पड़ा थाना क्षेत्र की 70 वर्षीय आदिवासी महिला ने रेप का यह मामला दर्ज कराया था। पीड़िता ने बताया था कि उसके पति का देहांत हो चुका है और वह घर में अकेले रहती है। इसी दौरान रात में जब वह घर मे अकेले सो रही थी उस वक्त उसी के टोले का एक बीस वर्षीय युवक घर आ गया। उसने जबर्दस्ती उसके साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया।

दो वर्ष से फरार चल रहा था युवक

इस बाबत शिकारीपाड़ा थाना में भादवि की धारा धारा 376, 506, 341 और 323 में कांड संख्या 102/23 दर्ज किया गया था। पुलिस ने घटना के बाद गिरफ्तारी के काफी प्रयास किया पर अभियुक्त फरार हो गया। वर्तमान थाना प्रभारी अमित कुमार लकड़ा को यह सूचना मिली कि अभियुक्त अपने घर आया हुआ है। पुलिस ने जब उसके यहां दबिश दी तो वह पकड़ा गया।

Share this news

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

BREAKING NEWS
देवघर के सारवां में ट्रैक्टर से गिरकर 16 वर्षीय किशोर शक्ति यादव की मौत हो गई। गंभीर हालत में उसे सदर अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। सारठ-देवघर मुख्य मार्ग पर बुधवार सुबह तीन अलग-अलग सड़क हादसों में दो वाहन पेड़ से टकरा गए, जबकि बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसों में दो चालक बाल-बाल बच गए। साहिबगंज के बरहरवा में सीमेंट टैंकर ने बाइक सवार को कुचला, मौत के बाद सड़क जाम दुमका-भागलपुर मार्ग पर तीन अलग-अलग सड़क हादसों में एक युवक की मौत हो गई, जबकि एक गंभीर रूप से घायल हो गया। रामगढ़ में खड़े ट्रक से बाइक टकराई। दुमका के जामा थाना क्षेत्र के लकड़ापहाड़ी से ईसीएल में नौकरी दिलाने के नाम पर लाखों रुपये की ठगी के आरोपी आशु कुमार जायसवाल को पांच साल बाद पुलिस ने गिरफ्तार किया। दुमका-हंसडीहा रेलखंड पर बड़ा हादसा टला