गंभीर रूप से जली महिला को दुर्गापुर अस्पताल ने किया रेफर, परिजन लौटे गांव

गंभीर रूप से जली महिला को दुर्गापुर अस्पताल ने किया रेफर, परिजन लौटे गांव
Share this news

दुमका जिले के शिकारीपाड़ा थाना क्षेत्र के सीतासाल गांव की गंभीर रूप से झुलसी युवती माकु मुर्मू को दुर्गापुर अस्पताल के चिकित्सकों ने जवाब दे दिया, जिसके बाद परिजन शनिवार की रात उसे लेकर वापस गांव लौट आए। 21 वर्षीय माकु मुर्मू को उसके प्रेमी द्वारा पेट्रोल छिड़ककर जलाने की घटना के बाद विभिन्न अस्पतालों में इलाज चल रहा था।

घटना के बाद लगातार अस्पतालों में भटक रहे परिजन

13 नवंबर की रात पेट्रोल छिड़ककर जलाने की वारदात के बाद पुलिस ने तत्काल उसे रामपुरहाट अस्पताल में भर्ती कराया, जहां से उसे रेफर कर दिया गया। बाद में दुर्गापुर में उसका उपचार किया जा रहा था, लेकिन हालत गंभीर होने के कारण चिकित्सकों ने हाथ खड़े कर दिए।

प्रशासन ने दिखाई मानवता, घर से अस्पताल पहुंचाया मरीज

रविवार सुबह प्रशासनिक अधिकारियों को सूचना मिली तो प्रखंड विकास पदाधिकारी मोहम्मद एजाज आलम, अंचल अधिकारी कपिल देव ठाकुर, थाना प्रभारी अमित लकड़ा और चिकित्सक डॉ. मिथिलेश कुमार स्वयं पीड़िता के घर पहुंचे। अधिकारियों ने परिजनों को समझा-बुझाकर एंबुलेंस से माकु मुर्मू को दुमका फूलो-झानो मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया।

इलाज में आर्थिक सहयोग का आश्वासन

प्रशासनिक पदाधिकारियों ने परिजनों को आश्वस्त किया कि इलाज के लिए हरसंभव आर्थिक सहायता उपलब्ध कराई जाएगी, ताकि पीड़िता को बेहतर चिकित्सा मिल सके।

हमलावर गिरफ्तार, मामला दर्ज

घटना के संबंध में पीड़िता की मां फुल मूनी हांसदा के बयान पर मझलाडीह निवासी मोगला देहरी और उसकी पत्नी के खिलाफ थाना कांड संख्या 120/25 दर्ज किया गया है। पुलिस ने आरोपी मोगला देहरी को गिरफ्तार कर शनिवार को जेल भेज दिया है।

Share this news

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

BREAKING NEWS
देवघर के सारवां में ट्रैक्टर से गिरकर 16 वर्षीय किशोर शक्ति यादव की मौत हो गई। गंभीर हालत में उसे सदर अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। सारठ-देवघर मुख्य मार्ग पर बुधवार सुबह तीन अलग-अलग सड़क हादसों में दो वाहन पेड़ से टकरा गए, जबकि बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसों में दो चालक बाल-बाल बच गए। साहिबगंज के बरहरवा में सीमेंट टैंकर ने बाइक सवार को कुचला, मौत के बाद सड़क जाम दुमका-भागलपुर मार्ग पर तीन अलग-अलग सड़क हादसों में एक युवक की मौत हो गई, जबकि एक गंभीर रूप से घायल हो गया। रामगढ़ में खड़े ट्रक से बाइक टकराई। दुमका के जामा थाना क्षेत्र के लकड़ापहाड़ी से ईसीएल में नौकरी दिलाने के नाम पर लाखों रुपये की ठगी के आरोपी आशु कुमार जायसवाल को पांच साल बाद पुलिस ने गिरफ्तार किया। दुमका-हंसडीहा रेलखंड पर बड़ा हादसा टला