सड़क दुर्घटना में दुमका के पोड़ैयाहाट का रहने वाला बाईक सवार की मौत

सड़क दुर्घटना में दुमका के पोड़ैयाहाट का रहने वाला बाईक सवार की मौत
Share this news

चूटोनाथ धाम में बलि देकर लौटने के दौरान दुर्घटनाग्रस्त हुई बाइक

दुमका। जिले के जामा थाना क्षेत्र के दुमका-मसलिया मार्ग पर शनिवार की दोपहर चूटोनाथ धाम में बलि देकर लौट रहे बाइक सवार दुर्घटनाग्रस्त हो गया। दुर्घटना में बाइक के पीछे बैठे 25 वर्षीय युवक की मौत हो गई। जबकि बाइक में सवार दो अन्य युवक गंभीर रूप से जख्मी हो गए है। मृतक की पहचान गोड्डा जिला के पोड़ैयाहाट थाना अन्तर्गत कस्तूरी पंचायत के सरगुड़िया गांव निवासी राम कृष्ण राय के रूप में हुई है। वहीं घायल वकील यादव एवं प्रकाश राय जख्मी है।

स्पीड ब्रेकर से पहले अचानक ब्रेक लगाने से सिर के बल गिरा रामकृष्ण

दुमका। घायल वकील यादव ने बताया कि रामकृष्ण ने चूटोनाथ में बलि की मन्नत की थी। तीनों सुबह बाइक से मुर्गा लेकर चूटोनाथ आए और बलि देने के बाद प्रसाद ग्रहण किया। दोपहर को बाइक से घर लौटने के क्रम में रास्ते में ब्रेकर से पहले अचानक ब्रेक लगा देने से सबसे पीछा बैठे रामकृष्ण सिर के बल गिर गया और गंभीर रूप से जख्मी हो गया था। स्थानीय लोगों की मदद से उसे इलाज के लिए फुलो-झानो मेडिकल कॉलेज अस्पताल लाया गया, जहां चिकित्सक ने युवक को मृत घोषित कर दिया। बताया कि मृतक खेती करके दो बच्चों की परवरिश करता था। रविवार को नगर थाना की पुलिस बयान लेने के बाद पोस्टमार्टम कराएगी। घटना के बाद मृतक के परिजनों को सूचित कर दिया गया है। पुलिस ने बाइक को जब्त कर लिया है।

डीटीओ ने किया वाहन चालकों एवं आम लोगो को जागरूक

दुमका। दुमका-भागलपुर मुख्य मार्ग पर जामा प्रखंड के महारो चौक पर शनिवार शाम को जिला परिवहन पदाधिकारी मृत्युंजय कुमार ने सड़क सुरक्षा अभियान के तहत वाहन चालकों एवं आम लोगो को जागरूक किया। इस दौरान उन्होंने वाहन चालकों और आम लोगों को सड़क सुरक्षा के मानकों और ट्रैफिक नियमों की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि तेज रफ्तार और लापरवाही के कारण ज्यादा सड़क दुर्घटना होती है, इसलिए वाहन चालकों को निर्धारित गति सीमा के अंदर वाहन चलाने, नशा का सेवन नहीं करने, बाइक सवार लोगों को हेलमेट लगाने आदि का निर्देश दिया। इस दौरान सड़क सुरक्षा जागरूकता अभियान के अंतर्गत वाहन जांच अभियान कार्यक्रम चलाया गया और वाहन चालकों को हेलमेट के महत्त्व को बताया गया। ट्रक चालकों का चालान और गति सीमा की जांच की गई। साथ ही साथ जागरूक भी किया गया। इस मौके पर एमवीआई भी मौजूद थे।

Share this news

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

BREAKING NEWS
देवघर के सारवां में ट्रैक्टर से गिरकर 16 वर्षीय किशोर शक्ति यादव की मौत हो गई। गंभीर हालत में उसे सदर अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। सारठ-देवघर मुख्य मार्ग पर बुधवार सुबह तीन अलग-अलग सड़क हादसों में दो वाहन पेड़ से टकरा गए, जबकि बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसों में दो चालक बाल-बाल बच गए। साहिबगंज के बरहरवा में सीमेंट टैंकर ने बाइक सवार को कुचला, मौत के बाद सड़क जाम दुमका-भागलपुर मार्ग पर तीन अलग-अलग सड़क हादसों में एक युवक की मौत हो गई, जबकि एक गंभीर रूप से घायल हो गया। रामगढ़ में खड़े ट्रक से बाइक टकराई। दुमका के जामा थाना क्षेत्र के लकड़ापहाड़ी से ईसीएल में नौकरी दिलाने के नाम पर लाखों रुपये की ठगी के आरोपी आशु कुमार जायसवाल को पांच साल बाद पुलिस ने गिरफ्तार किया। दुमका-हंसडीहा रेलखंड पर बड़ा हादसा टला