दुमका की ‘जतरा’ में सांस्कृतिक धमक, प्रशिक्षु IAS ने आंख पर पट्टी बांधकर फोड़ी हांडी

दुमका की ‘जतरा’ में सांस्कृतिक धमक, प्रशिक्षु IAS ने आंख पर पट्टी बांधकर फोड़ी हांडी
Share this news

दुमका में झारखंड स्थापना दिवस की रजत जयंती पर ‘जतरा’ का रंगारंग आयोजन

दुमका। झारखंड राज्य स्थापना दिवस की रजत जयंती वर्ष के अवसर पर शुक्रवार को दुमका के गांधी मैदान में भव्य ‘जतरा’ का आयोजन किया गया, जिसमें पारंपरिक खेल-कूद, स्थानीय कला और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने समूचे मैदान को उत्सवमय बना दिया। कार्यक्रम की सबसे उत्साहजनक झलक रहीकृआंख पर पट्टी बांधकर हांडी फोड़ प्रतियोगिता, जिसमें प्रशिक्षु महिला आईएएस सहित विभिन्न सेवाओं के प्रशिक्षुओं ने उत्साहपूर्वक हिस्सा लिया और दर्शकों का खूब मनोरंजन किया।

सांस्कृतिक कार्यक्रम और थीम आधारित स्टॉल आकर्षण का केंद्र

दुमका। जतरा के दौरान पारंपरिक नृत्य, आदिवासी लोककलाओं की झलक और विभिन्न ग्रामीण खेलों ने राज्य की सांस्कृतिक विविधता को जीवंत कर दिया। कार्यक्रम स्थल पर दुमका नगर परिषद एवं जेएसएलपीएस द्वारा जानकारी और जन-जागरूकता से जुड़े स्टॉल भी लगाए गए, जिन्होंने लोगों को स्थानीय योजनाओं और सामाजिक कार्यों से अवगत कराया।

उपायुक्त अभिजीत सिन्हा भी बने उत्सव का हिस्सा

दुमका। दुमका के उपायुक्त अभिजीत सिन्हा ने भी खेल गतिविधियों में हिस्सा लिया और बच्चों को चॉकलेट देकर उनका उत्साहवर्धन किया। उन्होंने कहा कि झारखंड के 25 वर्ष पूरे होने पर यह आयोजन हमारी समृद्ध सांस्कृतिक विरासत का उत्सव है। उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के निर्देशानुसार पूरे राज्य में ऐसे कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं, जिनका उद्देश्य झारखंड की परंपराओं, लोककला और सांस्कृतिक पहचान को नई पीढ़ी तक पहुंचाना है।

उपायुक्त ने प्रतिभागियों को दी शुभकामनाएं

दुमका। उपायुक्त ने स्थानीय खेल, नृत्य और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों में भाग लेने वाले प्रतिभागियों की सराहना करते हुए कहा कि यह रजत जयंती वर्ष झारखंड की पहचान, ऊर्जा और एकजुटता का प्रतीक है। उन्होंने खेल-कूद प्रतियोगिताओं में भाग लेने वाले सभी प्रतिभागियों को शुभकामनाएं दीं और आगे भी ऐसे आयोजनों में बढ़-चढ़कर भाग लेने की अपील की।

Share this news

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

BREAKING NEWS
देवघर के सारवां में ट्रैक्टर से गिरकर 16 वर्षीय किशोर शक्ति यादव की मौत हो गई। गंभीर हालत में उसे सदर अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। सारठ-देवघर मुख्य मार्ग पर बुधवार सुबह तीन अलग-अलग सड़क हादसों में दो वाहन पेड़ से टकरा गए, जबकि बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसों में दो चालक बाल-बाल बच गए। साहिबगंज के बरहरवा में सीमेंट टैंकर ने बाइक सवार को कुचला, मौत के बाद सड़क जाम दुमका-भागलपुर मार्ग पर तीन अलग-अलग सड़क हादसों में एक युवक की मौत हो गई, जबकि एक गंभीर रूप से घायल हो गया। रामगढ़ में खड़े ट्रक से बाइक टकराई। दुमका के जामा थाना क्षेत्र के लकड़ापहाड़ी से ईसीएल में नौकरी दिलाने के नाम पर लाखों रुपये की ठगी के आरोपी आशु कुमार जायसवाल को पांच साल बाद पुलिस ने गिरफ्तार किया। दुमका-हंसडीहा रेलखंड पर बड़ा हादसा टला