हाइवा के टक्कर से चुर हो गयी बाइक, चालक को देख लोगों के होश उड़े

हाइवा के टक्कर से चुर हो गयी बाइक, चालक को देख लोगों के होश उड़े
Share this news

गोपीकांदर/निज संवाददाता। गोपीकांदर थाना क्षेत्र के जियापानी डाउन में दूसरे दिन भी बाइक और कोयला ढुलाई में लगी हाइवा के बीच जोरदार टक्कर हो गई। गनीमत रही कि बाइक चालक खुर्सीद अंसारी सुरक्षित है।

टक्कर से पहले ही बाइक से कूदकर अपनी जान बचाई

टक्कर मारने से पहले ही खुर्सीद बाइक से कूदकर अपनी जान बचाई है। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक जियापानी डाउन में तेज रफ्तार कोयला ढुलाई में लगी हाइवा ने बाइक को जोरदार टक्कर मार दिया। दुर्घटना को भांपते हुए बाइक चालक खुर्सीद अंसारी बाइक से पहले ही कूदकर अपनी जान बचाई। दुर्घटना में बाइक का अगला हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया है। हाइवा चालक और बाइक चालक के आपसी सहमति के बाद मामला को रफा-दफा किया गया।

Share this news

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

BREAKING NEWS
देवघर के सारवां में ट्रैक्टर से गिरकर 16 वर्षीय किशोर शक्ति यादव की मौत हो गई। गंभीर हालत में उसे सदर अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। सारठ-देवघर मुख्य मार्ग पर बुधवार सुबह तीन अलग-अलग सड़क हादसों में दो वाहन पेड़ से टकरा गए, जबकि बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसों में दो चालक बाल-बाल बच गए। साहिबगंज के बरहरवा में सीमेंट टैंकर ने बाइक सवार को कुचला, मौत के बाद सड़क जाम दुमका-भागलपुर मार्ग पर तीन अलग-अलग सड़क हादसों में एक युवक की मौत हो गई, जबकि एक गंभीर रूप से घायल हो गया। रामगढ़ में खड़े ट्रक से बाइक टकराई। दुमका के जामा थाना क्षेत्र के लकड़ापहाड़ी से ईसीएल में नौकरी दिलाने के नाम पर लाखों रुपये की ठगी के आरोपी आशु कुमार जायसवाल को पांच साल बाद पुलिस ने गिरफ्तार किया। दुमका-हंसडीहा रेलखंड पर बड़ा हादसा टला