दुमका के हंसडीहा में सड़क हादसे में तीन युवकों की मौत

दुमका के हंसडीहा में सड़क हादसे में तीन युवकों की मौत
Share this news

महादेवगढ़ के पास हुई दो बाइक में आमने सामने की टक्कर

दुमका। दुमका जिला के हंसडीहा भागलपुर मुख्य मार्ग पर हंसडीहा थाना क्षेत्र के महादेव गढ़ गांव के समीप शनिवार की रात दो तेज रफ्तार बाईक की टक्कर में तीन युवकों की मौके पर दर्दनाक मौत हो गई। मृतकों की पहचान हंसडीहा थाना क्षेत्र के भाटीन गांव निवासी शिवशंकर महतो, हंसडीहा थाना क्षेत्र के बेलटीकरी गांव के विभीषण महतो और दुमका नगर थाना क्षेत्र के सोनुआडंगाल इलाके में रहने वाले मनंजय कुमार दास के रूप में हुई है। मनंजय कुमार दास दुमका के पत्रकार पवन कुमार घोष का भगिना था।

तेज रफ्तार में थे दोनों बाइक

यह दुर्घटना कैसे घटी इसकी सटीक जानकारी नहीं मिल पाई है। बताया जाता है कि दोनों बाईक काफी तेज रफ्तार में थी, इसी दौरान महादेव गढ़ के पास आमने दोनों बाइक में जोरदार टक्टर हो गई।

सीएचसी में पहुंचते ही किया मृत घोषित

घटना की जानकारी मिलते ही हंसडीहा पुलिस ने तीनों युवकों को समुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सरैयाहाट पहुंचाया जहां चिकित्सकों ने तीनों को मृत घोषित कर दिया। खबर लिखें जाने तक तीनों का शव सीएचसी सरैयाहाट में रखा गया था। पुलिस ने मृतक के परिजनों को घटना की जानकारी दी है। रविवार की सुबह तीनों शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा जाएगा।

Share this news

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

BREAKING NEWS
देवघर के सारवां में ट्रैक्टर से गिरकर 16 वर्षीय किशोर शक्ति यादव की मौत हो गई। गंभीर हालत में उसे सदर अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। सारठ-देवघर मुख्य मार्ग पर बुधवार सुबह तीन अलग-अलग सड़क हादसों में दो वाहन पेड़ से टकरा गए, जबकि बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसों में दो चालक बाल-बाल बच गए। साहिबगंज के बरहरवा में सीमेंट टैंकर ने बाइक सवार को कुचला, मौत के बाद सड़क जाम दुमका-भागलपुर मार्ग पर तीन अलग-अलग सड़क हादसों में एक युवक की मौत हो गई, जबकि एक गंभीर रूप से घायल हो गया। रामगढ़ में खड़े ट्रक से बाइक टकराई। दुमका के जामा थाना क्षेत्र के लकड़ापहाड़ी से ईसीएल में नौकरी दिलाने के नाम पर लाखों रुपये की ठगी के आरोपी आशु कुमार जायसवाल को पांच साल बाद पुलिस ने गिरफ्तार किया। दुमका-हंसडीहा रेलखंड पर बड़ा हादसा टला