झारखण्ड आंदोलनकारियों को उपायुक्त अभिजीत सिन्हा ने किया सम्मानित

झारखण्ड आंदोलनकारियों को उपायुक्त अभिजीत सिन्हा ने किया सम्मानित
Share this news

दुमका। राज्य सरकार द्वारा जारी अधिसूचना के तहत चिन्हित दुमका जिले के अलग झारखण्ड राज्य आंदोलनकारियों एवं उनके आश्रितों को शुक्रवार को उपायुक्त अभिजीत सिन्हा ने सम्मानित किया। समाहरणालय सभागार में प्रमाण पत्र वितरण सह सम्मान समारोह का आयोजन किया गया।

राज्य सरकार द्वारा चिन्हित 97 आंदोलनकारियों को दिया गया प्रमाण पत्र

कार्यक्रम की अध्यक्षता उपायुक्त अभिजीत सिन्हा ने की। इस अवसर पर उपायुक्त ने राज्य सरकार द्वारा चिन्हित 97 आंदोलनकारियों को प्रमाण पत्र प्रदान किया। चिन्हित आंदोलनकारियों में से ही जिला स्तरीय एवं प्रखंड स्तरीय अध्यक्षों का भी चयन किया गया है।

आंदोलनकारियों को पेंशन मिलने में कठिनाई न हो: डीसी

उपायुक्त ने सभी आंदोलनकारियों को बधाई देते हुए उनके योगदान की सराहना की। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार ने स्वतंत्रता, लोकतंत्र और समाजहित में योगदान देने वाले आंदोलनकारियों के सम्मान में यह सराहनीय पहल की है। उपायुक्त ने यह भी निर्देश दिया कि जिन आंदोलनकारियों को पेंशन योजना प्राप्त करने में कठिनाई हो रही है, उनके मामलों का शीघ्र निष्पादन सुनिश्चित किया जाए, ताकि सभी पात्र लाभुकों को योजना का लाभ मिल सके।

Share this news

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

BREAKING NEWS
देवघर के सारवां में ट्रैक्टर से गिरकर 16 वर्षीय किशोर शक्ति यादव की मौत हो गई। गंभीर हालत में उसे सदर अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। सारठ-देवघर मुख्य मार्ग पर बुधवार सुबह तीन अलग-अलग सड़क हादसों में दो वाहन पेड़ से टकरा गए, जबकि बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसों में दो चालक बाल-बाल बच गए। साहिबगंज के बरहरवा में सीमेंट टैंकर ने बाइक सवार को कुचला, मौत के बाद सड़क जाम दुमका-भागलपुर मार्ग पर तीन अलग-अलग सड़क हादसों में एक युवक की मौत हो गई, जबकि एक गंभीर रूप से घायल हो गया। रामगढ़ में खड़े ट्रक से बाइक टकराई। दुमका के जामा थाना क्षेत्र के लकड़ापहाड़ी से ईसीएल में नौकरी दिलाने के नाम पर लाखों रुपये की ठगी के आरोपी आशु कुमार जायसवाल को पांच साल बाद पुलिस ने गिरफ्तार किया। दुमका-हंसडीहा रेलखंड पर बड़ा हादसा टला