सीओ ने दो ट्रैक्टरों को फिल्मी स्टाईल में नदी में कूदकर पकड़ा

सीओ ने दो ट्रैक्टरों को फिल्मी स्टाईल में नदी में कूदकर पकड़ा
Share this news

दुमका। हंसडीहा थाना क्षेत्र के पथरिया नदी से सरैयाहाट सीओ राहुल कुमार शानू ने मंगलवार को अवैध रूप से बालू उठाव कर रहे दो ट्रैक्टरों को फिल्मी स्टाईल में नदी में कूदकर पकड़ा। बताया जाता है कि सीओ राहुल कुमार शानू को सूचना मिली थी कि पथरिया नदी से सात आठ की संख्या में ट्रैक्टर बालू का उठाव कर रहे हैं। सूचना मिलते ही सीओ जब नदी के पास पहुंचे तो सभी ट्रैक्टर भागने लगे। जिसके बाद सीओ बालू लोड ट्रैक्टर को पकड़ने के लिए नदी में कूद गए। इस दौरान दो ट्रैक्टरों को सीओ ने अकेले बहादुरी के पकड़ हंसडीहा थाना के जिम्मे सौंप दिया, इसकी जानकारी जिला खनन पदाधिकारी को दी।

दोनों ट्रैक्टर में नंबर अंकित नहीं

इसके बाद खान निरीक्षक मंजीत कुमार दुबे हंसडीहा थाना पहुंच दोनों ट्रैक्टरों के खिलाफ लिखित आवेदन देकर विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कराया है। खान निरीक्षक मंजीत दुबे ने बताया कि दोनों ट्रैक्टर में नंबर अंकित नहीं। चेसिस नंबर और इंजन नंबर से निबंधन का पता लगाया जाएगा।

कई जगहों पर डंप कर रखा गया है बालु

एनजीटी और झारखंड मिनरल माइनिंग के विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज करने के थाना को आवेदन दिया गया है। क्षेत्र में कई जगहों पर अवैध रूप इन दिनों अवैध रूप बड़े पैमाने पर बालू डंप किया जा रहा है। हंसडीहा थाना क्षेत्र के सरसा गांव, दीनानाथ मंदिर के समीप, हंसडीहा जवाहर नवोदय विद्यालय कैंपस, हंसडीहा रेलवे स्टेशन, कुशियारी सहित कई जगहों पर सैकड़ों ट्रैक्टर बालू डंप कर रखा गया है। इतना ही नहीं हंसडीहा थाना क्षेत्र के कई जगहों से बालू डंप कर रात के अंधेरे में ट्रकों के माध्यम से गोड्डा भेजा जा रहा है।

Share this news

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

BREAKING NEWS
देवघर के सारवां में ट्रैक्टर से गिरकर 16 वर्षीय किशोर शक्ति यादव की मौत हो गई। गंभीर हालत में उसे सदर अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। सारठ-देवघर मुख्य मार्ग पर बुधवार सुबह तीन अलग-अलग सड़क हादसों में दो वाहन पेड़ से टकरा गए, जबकि बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसों में दो चालक बाल-बाल बच गए। साहिबगंज के बरहरवा में सीमेंट टैंकर ने बाइक सवार को कुचला, मौत के बाद सड़क जाम दुमका-भागलपुर मार्ग पर तीन अलग-अलग सड़क हादसों में एक युवक की मौत हो गई, जबकि एक गंभीर रूप से घायल हो गया। रामगढ़ में खड़े ट्रक से बाइक टकराई। दुमका के जामा थाना क्षेत्र के लकड़ापहाड़ी से ईसीएल में नौकरी दिलाने के नाम पर लाखों रुपये की ठगी के आरोपी आशु कुमार जायसवाल को पांच साल बाद पुलिस ने गिरफ्तार किया। दुमका-हंसडीहा रेलखंड पर बड़ा हादसा टला