दुमका पुलिस की बड़ी कार्रवाई, चोरी की मोटरसाईकिल बरामद – एक गिरफ्तार

दुमका पुलिस की बड़ी कार्रवाई, चोरी की मोटरसाईकिल बरामद – एक गिरफ्तार
Share this news

दुमका, 31 अगस्त 2025।

पुलिस अधीक्षक दुमका को गुप्त सूचना मिली थी कि नोनीहाट से चोरी की लाल रंग की हीरो ग्लैमर मोटरसाईकिल दुमका लाई जा रही है।

सूचना पर कार्रवाई करते हुए नगर थाना प्रभारी नंदकिशोर प्रसाद के निर्देश पर पु.अ.नि. राजीव रंजन-2 एवं उनकी टीम (आरक्षी 454 विकास मरांडी, आरक्षी 674 रामचरण मरांडी एवं स.अ.नि. खिरोद प्रधान) ने पुसारो पुल के पास भागलपुर रोड पर शाम 8 बजे से सघन वाहन जांच अभियान चलाया।

करीब रात 10:05 बजे एक लाल रंग की हीरो ग्लैमर मोटरसाईकिल आते देख पुलिस ने उसे रोकने का इशारा किया। चालक ने भागने की कोशिश की, लेकिन पीछा कर कुछ दूरी पर उसे पकड़ लिया गया। पूछताछ में युवक ने अपना नाम संटु मंडल (उम्र 26 वर्ष), पिता – सुरेश मंडल, ग्राम नोनीहाट भदवारी, थाना हंसडीहा, जिला दुमका बताया।

संटु मंडल ने पुलिस को बताया कि नोनीहाट निवासी प्रमोद तत्या (पिता अज्ञात) ने उसे चोरी की मोटरसाईकिल दुमका के गांधी मैदान तक पहुँचाने के लिए ₹2000 का लालच दिया था। लालच में आकर वह मोटरसाईकिल लेकर दुमका आ रहा था।

पुलिस ने आरोपी को विधिवत गिरफ्तार कर चोरी की मोटरसाईकिल जब्त कर नगर थाना लाया। इस संबंध में पु.अ.नि. राजीव रंजन-2 के आवेदन पर नगर थाना कांड संख्या 163/25, दिनांक 31.08.2025, धारा 317(5)/3(5) BNS के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है। आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।

दुमका पुलिस की इस तत्परता से शहर में चोरी की बड़ी घटना टल गई।

Share this news

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

BREAKING NEWS
देवघर के सारवां में ट्रैक्टर से गिरकर 16 वर्षीय किशोर शक्ति यादव की मौत हो गई। गंभीर हालत में उसे सदर अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। सारठ-देवघर मुख्य मार्ग पर बुधवार सुबह तीन अलग-अलग सड़क हादसों में दो वाहन पेड़ से टकरा गए, जबकि बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसों में दो चालक बाल-बाल बच गए। साहिबगंज के बरहरवा में सीमेंट टैंकर ने बाइक सवार को कुचला, मौत के बाद सड़क जाम दुमका-भागलपुर मार्ग पर तीन अलग-अलग सड़क हादसों में एक युवक की मौत हो गई, जबकि एक गंभीर रूप से घायल हो गया। रामगढ़ में खड़े ट्रक से बाइक टकराई। दुमका के जामा थाना क्षेत्र के लकड़ापहाड़ी से ईसीएल में नौकरी दिलाने के नाम पर लाखों रुपये की ठगी के आरोपी आशु कुमार जायसवाल को पांच साल बाद पुलिस ने गिरफ्तार किया। दुमका-हंसडीहा रेलखंड पर बड़ा हादसा टला