जनता की समस्याओं को दूर करना सरकार की सर्वाेच्च प्राथमिकता: बसंत सोरेन

जनता की समस्याओं को दूर करना सरकार की सर्वाेच्च प्राथमिकता: बसंत सोरेन
Share this news

सरकार और जनता के बीच सीधा संवाद स्थापित करने के लिए हो रहा आयोजन

दुमका/नगर संवाददाता। सदर प्रखंड में शुक्रवार को जनता दरबार सह जनसंवाद कार्यक्रम आयोजित किया गया जिसका उदघाटन दुमका विधायक बसंत सोरेन ने किया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विधायक बंसत सोरेन ने कहा कि यह सरकार जनता की है और जनता की समस्याओं को दूर करना सरकार की सर्वाेच्च प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार लगातार आम जनमानस के जीवन स्तर को ऊपर उठाने तथा उन्हें आत्मनिर्भर बनाने के लिए कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि सरकार द्वारा चलाई जा रही विभिन्न कल्याणकारी योजनाएं सीधे जनता के लिए हैं, जिनका लाभ हर पात्र परिवार तक पहुँचना चाहिए। उन्होंने लोगों से अपील की कि वे योजनाओं की जानकारी लें और उसका लाभ अवश्य उठाएँ। उन्होंने यह भी कहा कि जनता दरबार जैसे कार्यक्रमों का उद्देश्य यही है कि सरकार और जनता के बीच सीधा संवाद स्थापित हो सके तथा लोगों की समस्याओं का समय पर समाधान हो।

सरकार की प्रत्येक योजना आमजन के कल्याण के लिए: डीसी

उपायुक्त अभिजीत सिन्हा ने कहा कि जनता दरबार सह जनसंवाद कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य आमजन की समस्याओं को नजदीक से सुनना और उनका त्वरित समाधान सुनिश्चित करना है। उन्होंने उपस्थित अधिकारियों को निर्देश दिया कि जनता द्वारा बताई गई समस्याओं पर नियमानुसार कार्रवाई करें, ताकि लोगों की समस्याओं का निष्पादन तुरंत हो सके। उपायुक्त ने कहा कि सरकार की प्रत्येक योजना आमजन के कल्याण के लिए बनाई गई है। अतः यह सुनिश्चित किया जाए कि योजनाओं का लाभ पात्र लाभुकों तक पारदर्शी तरीके से पहुँचे। उन्होंने ग्रामीणों से भी आग्रह किया कि वे अपनी समस्याओं को निसंकोच रखें तथा योजनाओं का लाभ उठाकर अपने जीवन स्तर को बेहतर बनाएं। कार्यक्रम स्थल पर विभिन्न विभागों के स्टॉल लगाए गए थे ताकि आमजनों की समस्याओं का समाधान जल्द किया जा सके।

विधायक ने लाभुकों के बीच किया परिसंपत्तियों का वितरण

कार्यक्रम में विधायक बसंत सोरेन द्वारा विभिन्न विभागों के परिसंपत्तियों का वितरण लाभुकों के बीच किया गया। भूमि संरक्षण विभाग द्वारा जेएसएलपीएस के 3 लाभुकों को मिनी ट्रैक्टर एवं 2 लाभुकों को बड़ा ट्रैक्टर उपलब्ध कराया गया। लाभुकों के बीच अबुआ आवास योजना का स्वीकृति पत्र, मनरेगा जॉब कार्ड, सावित्री बाई फुले किशोरी समृद्धि योजना, केज कल्चर विस्तार एवं सुदृढीकरण योजना के तहत केज हाउस हेतु वित्तीय अनुदान राशि 5,40,900 का वितरण किया गया। साथ ही लाभुकों के बीच आयुष्मान कार्ड, कम्युनिटी इन्वेस्टमेंट फण्ड के तहत 20 लाख की सहायता राशि, दीदी की दुकान के लिए 1,50,000 की राशि प्रदान की गयी। 24 सखी मंडल की दीदियों के 2,40,000 की राशि प्रदान की गयी। किसान समृद्धि योजना के तहत 90 प्रतिशत अनुदान पर पंप सेट का वितरण लाभुकों के बीच किया गया। विधायक बसंत सोरेन बच्चों के बीच साईकल का वितरण किया गया। साथ ही आजीविका ग्रामीण एक्सप्रेस योजना के तहत मिरुदी मुर्मू को वाहन हेतु 600000 ऋण प्रदान किया गया।

Share this news

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

BREAKING NEWS
देवघर के सारवां में ट्रैक्टर से गिरकर 16 वर्षीय किशोर शक्ति यादव की मौत हो गई। गंभीर हालत में उसे सदर अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। सारठ-देवघर मुख्य मार्ग पर बुधवार सुबह तीन अलग-अलग सड़क हादसों में दो वाहन पेड़ से टकरा गए, जबकि बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसों में दो चालक बाल-बाल बच गए। साहिबगंज के बरहरवा में सीमेंट टैंकर ने बाइक सवार को कुचला, मौत के बाद सड़क जाम दुमका-भागलपुर मार्ग पर तीन अलग-अलग सड़क हादसों में एक युवक की मौत हो गई, जबकि एक गंभीर रूप से घायल हो गया। रामगढ़ में खड़े ट्रक से बाइक टकराई। दुमका के जामा थाना क्षेत्र के लकड़ापहाड़ी से ईसीएल में नौकरी दिलाने के नाम पर लाखों रुपये की ठगी के आरोपी आशु कुमार जायसवाल को पांच साल बाद पुलिस ने गिरफ्तार किया। दुमका-हंसडीहा रेलखंड पर बड़ा हादसा टला