दुमका के शिकारीपाड़ा में फिर डबल मर्डर से सनसनी

दुमका के शिकारीपाड़ा में फिर डबल मर्डर से सनसनी
Share this news

नानी और नतनी की बेरहमी से हत्या, 6 माह की बच्ची को छोड़ा जिंदा

दुमका। शिकारीपाड़ा थाना क्षेत्र के आमचूंआ गांव में शुक्रवार रात डबल मर्डर की वारदात से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है। अज्ञात हत्यारों ने नानी सोना बास्की (70) और उसकी नतनी सोना मुर्मू (20) की हत्या कर दी। हैरानी की बात यह रही कि घर में मौजूद सोना मुर्मू की 6 माह की बच्ची को हत्यारों ने कोई नुकसान नहीं पहुंचाया है। दोनों महिलाओं का शव घर के आंगन में एक दूसरे के अगल-बगल पड़ा हुआ मिला है। ऐसा प्रतीत होता है कि दोनों की पीट-पीट कर हत्या की गयी है। पुलिस अधिकारी के मुताबिक दोनों की हत्या किसी भोथर वस्तु जैसे भारी लकड़ी डंडा से किया गया है।

दुमका एसडीपीओ मौके पर पहुंचे, फारेसिंक टीम का इंतजार

घटना की सूचना मिलते ही दुमका एसडीपीओ विजय महतो और शिकारीपाड़ा थाना प्रभारी अमित लकड़ा पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। वैज्ञानिक साक्ष्य जुटाने के लिए फॉरेंसिक टीम को भी घटनास्थल पर बुलाया गया है।

घटना के वक्त घर पर नहीं था घरजमाई

मृतका सोना मुर्मू का पति राजू सोरेन, जो कि काठीकुंड थाना क्षेत्र के जलवाडूबा गांव का रहने वाला है, घर जमाई के रूप में ससुराल में ही रहता था। राजू का कहना है कि वारदात के समय वह घर पर नहीं था, बल्कि फुटबॉल खेलने गया हुआ था। पुलिस हर एंगल से मामले की जांच कर रही है और पूछताछ जारी है।

Share this news

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

BREAKING NEWS
देवघर के सारवां में ट्रैक्टर से गिरकर 16 वर्षीय किशोर शक्ति यादव की मौत हो गई। गंभीर हालत में उसे सदर अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। सारठ-देवघर मुख्य मार्ग पर बुधवार सुबह तीन अलग-अलग सड़क हादसों में दो वाहन पेड़ से टकरा गए, जबकि बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसों में दो चालक बाल-बाल बच गए। साहिबगंज के बरहरवा में सीमेंट टैंकर ने बाइक सवार को कुचला, मौत के बाद सड़क जाम दुमका-भागलपुर मार्ग पर तीन अलग-अलग सड़क हादसों में एक युवक की मौत हो गई, जबकि एक गंभीर रूप से घायल हो गया। रामगढ़ में खड़े ट्रक से बाइक टकराई। दुमका के जामा थाना क्षेत्र के लकड़ापहाड़ी से ईसीएल में नौकरी दिलाने के नाम पर लाखों रुपये की ठगी के आरोपी आशु कुमार जायसवाल को पांच साल बाद पुलिस ने गिरफ्तार किया। दुमका-हंसडीहा रेलखंड पर बड़ा हादसा टला