मुख्य सचिव ने किया आंगनबाड़ी केंद्र का निरीक्षण, बच्चों से की बातचीत

मुख्य सचिव ने किया आंगनबाड़ी केंद्र का निरीक्षण, बच्चों से की बातचीत
Share this news

मसानजोड़(दुमका)/निज संवाददाता। सदर प्रखंड के पारसिमला पंचायत स्थित आंगनबाड़ी नर्सरी स्कूल केंद्र बागनल-2 का निरीक्षण मुख्य सचिव श्रीमती अलका तिवारी ने किया। यहां पहुंचने पर उनका पारंपरिक लोटा-पानी से स्वागत किया गया। इस दौरान उन्होंने आंगनबाड़ी केंद्र की कार्यप्रणाली एवं बच्चों को दी जा रही सुविधाओं की विस्तार से जानकारी ली। निरीक्षण के क्रम में मुख्य सचिव ने आंगनबाड़ी सेविका जेसबीन हेंब्रम से बच्चों की उपस्थिति, सरकार द्वारा उपलब्ध कराए गए मोबाइल के उपयोग, बच्चों के लिए उपलब्ध वेइंग मशीन एवं अन्य उपकरणों की स्थिति के बारे में जानकारी प्राप्त की। सेविका ने बताया कि मोबाइल फोन के माध्यम से नियमित रूप से डेटा अपलोड किया जाता है। बच्चों का वजन वेइंग मशीन से जांचा जाता है तथा पोषाहार और अन्य आवश्यक सामग्रियों का वितरण समय पर सुनिश्चित किया जाता है। मुख्य सचिव ने बच्चों से आत्मीय बातचीत की और उनके बीच चॉकलेट वितरित किए। बच्चों ने कविता, अंग्रेजी के अक्षर और पठन-पाठन से जुड़ी गतिविधियों की प्रस्तुति दी। उन्होंने मुख्य सचिव द्वारा पूछे गए सवालों के उत्तर भी उत्साहपूर्वक दिए।

सेविका से ली जानकारी, निभायी गोद भराई और अन्न प्राशन का रश्म

मुख्य सचिव ने गोद भराई एवं अन्न प्राशन जैसे कार्यक्रमों में भाग लेकर केंद्र में संचालित गतिविधियों को देखा। साथ ही केंद्र परिसर स्थित पोषण वाटिका में वृक्षारोपण कर पर्यावरण संरक्षण एवं पोषण सुरक्षा का संदेश दिया। उपायुक्त अभिजीत सिन्हा ने मुख्य सचिव को जिले में बनाए गए मॉडल आंगनबाड़ी केंद्रों के बारे में विस्तार से जानकारी दी। इस अवसर पर पुलिस महानिरीक्षक (आईजी) शैलेन्द्र कुमार सिन्हा, उपायुक्त अभिजीत सिन्हा, पुलिस अधीक्षक पीताम्बर सिंह खेरवार, उप विकास आयुक्त अनिकेत सचान, डीएफओ सात्विक व्यास, समाज कल्याण पदाधिकारी अंजू कुमारी आदि उपस्थित थे।

Share this news

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

BREAKING NEWS
देवघर के सारवां में ट्रैक्टर से गिरकर 16 वर्षीय किशोर शक्ति यादव की मौत हो गई। गंभीर हालत में उसे सदर अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। सारठ-देवघर मुख्य मार्ग पर बुधवार सुबह तीन अलग-अलग सड़क हादसों में दो वाहन पेड़ से टकरा गए, जबकि बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसों में दो चालक बाल-बाल बच गए। साहिबगंज के बरहरवा में सीमेंट टैंकर ने बाइक सवार को कुचला, मौत के बाद सड़क जाम दुमका-भागलपुर मार्ग पर तीन अलग-अलग सड़क हादसों में एक युवक की मौत हो गई, जबकि एक गंभीर रूप से घायल हो गया। रामगढ़ में खड़े ट्रक से बाइक टकराई। दुमका के जामा थाना क्षेत्र के लकड़ापहाड़ी से ईसीएल में नौकरी दिलाने के नाम पर लाखों रुपये की ठगी के आरोपी आशु कुमार जायसवाल को पांच साल बाद पुलिस ने गिरफ्तार किया। दुमका-हंसडीहा रेलखंड पर बड़ा हादसा टला