दुमका में सनसनीखेज घटना : हंड़िया पीने गए युवक का जीभ कटा, आरोप में वृद्ध महिला पेड़ से बांधी गई

दुमका में सनसनीखेज घटना : हंड़िया पीने गए युवक का जीभ कटा, आरोप में वृद्ध महिला पेड़ से बांधी गई
Share this news

दुमका। शिकारीपाड़ा थाना क्षेत्र के लताकांदर गांव में बीती रात एक सनसनीखेज घटना सामने आई है। यहां हंड़िया-दारू पीने गए 40 वर्षीय लालटू शेख का जीभ काट दिया गया। घायल अवस्था में उसे पहले स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां से गंभीर हालत देखते हुए पश्चिम बंगाल रेफर कर दिया गया।

घटना की सूचना मिलते ही ग्रामीणों ने संदेह के आधार पर एक वृद्ध आदिवासी महिला कलावती मुर्मू को पकड़कर खजूर के पेड़ से बांध दिया। पुलिस को जैसे ही इस घटना की जानकारी मिली, टीम मौके पर पहुंची और महिला को अपने कब्जे में लेकर थाने ले आई।

परिजनों का आरोप है कि लालटू शेख ने इशारे में बताया कि उसकी जीभ कलावती मुर्मू के घर में काटी गई है और इस वारदात में मुनि मोहली का भी हाथ है। वहीं, ग्रामीणों ने भी कलावती के घर के पास खून के धब्बे मिलने की बात कही है।

हालांकि कलावती मुर्मू ने आरोपों से इंकार किया है। पुलिस ने कलावती मुर्मू और मुनि मोहली दोनों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। गांव के ग्राम प्रधान सनत टुडू ने भी पुलिस को बताया कि कलावती का स्वभाव हिंसक है और पहले भी वह लोगों को नुकसान पहुंचा चुकी है।

फिलहाल पुलिस पूरे मामले की गहन जांच कर रही है।

Share this news

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

BREAKING NEWS
देवघर के सारवां में ट्रैक्टर से गिरकर 16 वर्षीय किशोर शक्ति यादव की मौत हो गई। गंभीर हालत में उसे सदर अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। सारठ-देवघर मुख्य मार्ग पर बुधवार सुबह तीन अलग-अलग सड़क हादसों में दो वाहन पेड़ से टकरा गए, जबकि बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसों में दो चालक बाल-बाल बच गए। साहिबगंज के बरहरवा में सीमेंट टैंकर ने बाइक सवार को कुचला, मौत के बाद सड़क जाम दुमका-भागलपुर मार्ग पर तीन अलग-अलग सड़क हादसों में एक युवक की मौत हो गई, जबकि एक गंभीर रूप से घायल हो गया। रामगढ़ में खड़े ट्रक से बाइक टकराई। दुमका के जामा थाना क्षेत्र के लकड़ापहाड़ी से ईसीएल में नौकरी दिलाने के नाम पर लाखों रुपये की ठगी के आरोपी आशु कुमार जायसवाल को पांच साल बाद पुलिस ने गिरफ्तार किया। दुमका-हंसडीहा रेलखंड पर बड़ा हादसा टला