शिवपहाड़ दुर्गा पूजा समिति की बैठक सम्पन्न – इस बार 5 लाख के बजट में होगा भव्य आयोजन

शिवपहाड़ दुर्गा पूजा समिति की बैठक सम्पन्न – इस बार 5 लाख के बजट में होगा भव्य आयोजन
Share this news

दुमका।

शिवपहाड़ दुर्गा पूजा समिति की बैठक रविवार की रात समिति के अध्यक्ष अमरेंद्र सिंह ‘मुन्ना’ की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई। बैठक में निर्णय लिया गया कि इस वर्ष शिवपहाड़ दुर्गा पूजा का आयोजन पहले से भी अधिक भव्य और आकर्षक होगा। इसके लिए 5 लाख रुपये का बजट निर्धारित किया गया है।

समिति ने बताया कि माँ दुर्गा की प्रतिमा और लाइटिंग की व्यवस्था इस बार आधुनिक तकनीक और नई सजावट के साथ की जाएगी, ताकि श्रद्धालु और आगंतुक एक अविस्मरणीय अनुभव ले सकें।

नई समिति का गठन –

अध्यक्ष – अमरेंद्र सिंह ‘मुन्ना’

उपाध्यक्ष – रवि यादव

सचिव – मृणाल मिश्रा, रूपम किशोर सिंह बंटी

उप सचिव – प्रदीप पाठक, रंजीत सिंह विक्की

कोषाध्यक्ष – मनोज सिंह बंटी

महासचिव – संजीत प्रसाद भगत गुड्डू, अमित रक्षित

मंदिर प्रभार – उत्तम भगत, दीपेन झा

निगरानी समिति – विशाल रक्षित, सुनील यादव, दीपक कसेरा, रौशन कुमार, मुकुल तिवारी, रोहन कसेरा, शुभम, आयुष यादव, संजय यादव, मनीष सिंह

सफाई प्रभार – तरुण साहा, संजीव यादव

लाइट प्रभार – विजय भगत, प्रशांत ठाकुर

संरक्षक मंडल – श्यामल सिंह, अनूप सिंह, जगन्नाथ पाठक, मनोज अंबष्ट, जैनेन्द्र सिंह, गौतम भगत, तरुण साहा

बैठक में सभी सदस्यों ने एकमत से संकल्प लिया कि शिवपहाड़ दुर्गा पूजा को श्रद्धा, भक्ति और सांस्कृतिक सौहार्द के साथ सफल बनाया जाएगा।

Share this news

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

BREAKING NEWS
देवघर के सारवां में ट्रैक्टर से गिरकर 16 वर्षीय किशोर शक्ति यादव की मौत हो गई। गंभीर हालत में उसे सदर अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। सारठ-देवघर मुख्य मार्ग पर बुधवार सुबह तीन अलग-अलग सड़क हादसों में दो वाहन पेड़ से टकरा गए, जबकि बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसों में दो चालक बाल-बाल बच गए। साहिबगंज के बरहरवा में सीमेंट टैंकर ने बाइक सवार को कुचला, मौत के बाद सड़क जाम दुमका-भागलपुर मार्ग पर तीन अलग-अलग सड़क हादसों में एक युवक की मौत हो गई, जबकि एक गंभीर रूप से घायल हो गया। रामगढ़ में खड़े ट्रक से बाइक टकराई। दुमका के जामा थाना क्षेत्र के लकड़ापहाड़ी से ईसीएल में नौकरी दिलाने के नाम पर लाखों रुपये की ठगी के आरोपी आशु कुमार जायसवाल को पांच साल बाद पुलिस ने गिरफ्तार किया। दुमका-हंसडीहा रेलखंड पर बड़ा हादसा टला