कार और बाइक की टक्कर में दो घायल, रेफर

कार और बाइक की टक्कर में दो घायल, रेफर
Share this news

दुमका। जरमुंडी थाना क्षेत्र अंतर्गत दुमका देवघर मुख्य मार्ग पर हाई स्कूल मोदी मोड़ के समीप कार और बाइक के बीच आमने-सामने टक्कर हो गई। कार और बाइक की इस भिड़ंत में मोटरसाइकिल सवार दो व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गए। घायल व्यक्ति की पहचान मोहम्मद पप्पू 43 वर्ष पालोजोरी( देवघर) एवं कृष्ण कुमार 45 वर्ष डोमना डीह ( जरमुंडी ) के रूप में हुई है।

निरंजन मंडल नेे घायलों को ई रिक्शा से सीएचसी पहुंचाया

घटना की जानकारी मिलते ही सामाजिक कार्यकर्ता निरंजन मंडल ई रिक्शा की मदद से घायलों को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र जरमुंडी पहुंचा दिया। जहां गंभीर रूप से घायल दोनों व्यक्तियों का प्राथमिक उपचार डॉ गुफरान ने किया। जिसे बाद में बेहतर इलाज के लिए हायर सेंटर रेफर कर दिया गया। मिली जानकारी के अनुसार घायलों में से एक को दुमका सदर अस्पताल एवं दूसरे को देवघर स्थित कुंडा ले जाया गया

गिट्टी लदा ट्रक पलटने से डेढ़ घंटा तक जाम

दुमका। दुमका-भागलपुर स्टेट हाईवे पर जामा थाना क्षेत्र अंतर्गत वैसा फुटबॉल मैदान के समीप गिट्टी से लदा ट्रक पलट जाने से शनिवार देर रात दुमका-भागलपुर स्टेट हाईवे लगभग डेढ़ घंटा जाम हो जाने की घटना प्रकाश में आई है। मिली जानकारी के अनुसार दुमका की ओर से आ रही ट्रक बैसा फुटबॉल मैदान के पास अपना नियंत्रण खो बीच रोड में ट्रक पलट गई जिससे दुमका-भागलपुर स्टेट हाईवे लगभग डेढ़ घंटा तक जाम रहा। घटना की जानकारी मिलते ही जामा पुलिस अपने दल-बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। जामा पुलिस तत्परता दिखाते हुए हाईवे पर बिखरी गिट्टी को सड़क के किनारे इकट्ठा कर ट्रक रोड से साइड कर दिया फिर पुनः दुमका-भागलपुर स्टेट हाईवे को बहाल कर दिया द्य जामा पुलिस गाड़ी को कब्जे में पड़ताल में जुट गई

Share this news

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

BREAKING NEWS