मकर सक्रांति 14 या 15 जनवरी को ?

मकर सक्रांति 14 या 15 जनवरी को ?
Share this news

मकर संक्रांति की तारीख को लेकर सभी लोग उलझन में फंसे हुए हैं. लोगों के लिए समझना मुश्किल हो रहा है कि मकर संक्रांति 14 जनवरी को है या 15 जनवरी को. हालांकि, मकर संक्रांति की तिथियों को लेकर ये उलझन पंचाग में सूर्य के गोचर के समय को लेकर है. प्रसिद्ध पंचाग के अनुसार यदि सूर्य के गोचर का समय माना जाए तो मकर संक्रांति के लिए उत्तम तिथि 14 जनवरी ही होगी.

पौष माह की शुक्ल पक्ष की द्वादशी तिथि को मकर संक्रांति का त्योहार मनाया जाता है. मकर संक्रांति की तिथि सूर्य देव की चाल तय करती है. जब सूर्य धनु से निकलकर मकर राशि में प्रवेश करते हैं तो इसे मकर संक्रांति कहा जाता है. इस बार सूर्य के मकर राशि में गोचर का समय दो पंचागों में अलग-अलग है. बनारस के पंचांग में सूर्य के मकर राशि में गोचर का समय रात्रि में बताया गया है, जबकि प्रसिद्ध पंचाग ब्रजभूमि और मार्त्तण्ड पंचांग के अनुसार सूर्य का गोचर 14 जनवरी को दोपहर के समय हो रहा है. मकर सक्रांति मनाने का उत्तम तिथि 14 जनवरी ही है। प्रसिद्ध पंचाग ब्रजभूमि और मार्त्तण्ड पंचांग के अनुसार सूर्य का गोचर 14 जनवरी को दोपहर 2 बजकर 13 मिनट पर हो रहा है. डॉ. मिश्र ने बताया कि सूर्य का मकर राशि में प्रवेश सूर्यास्त से पहले ही हो रहा है इसलिए मकर संक्रांति के लिए उत्तम तिथि 14 जनवरी ही है.

Share this news

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

BREAKING NEWS
देवघर के सारवां में ट्रैक्टर से गिरकर 16 वर्षीय किशोर शक्ति यादव की मौत हो गई। गंभीर हालत में उसे सदर अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। सारठ-देवघर मुख्य मार्ग पर बुधवार सुबह तीन अलग-अलग सड़क हादसों में दो वाहन पेड़ से टकरा गए, जबकि बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसों में दो चालक बाल-बाल बच गए। साहिबगंज के बरहरवा में सीमेंट टैंकर ने बाइक सवार को कुचला, मौत के बाद सड़क जाम दुमका-भागलपुर मार्ग पर तीन अलग-अलग सड़क हादसों में एक युवक की मौत हो गई, जबकि एक गंभीर रूप से घायल हो गया। रामगढ़ में खड़े ट्रक से बाइक टकराई। दुमका के जामा थाना क्षेत्र के लकड़ापहाड़ी से ईसीएल में नौकरी दिलाने के नाम पर लाखों रुपये की ठगी के आरोपी आशु कुमार जायसवाल को पांच साल बाद पुलिस ने गिरफ्तार किया। दुमका-हंसडीहा रेलखंड पर बड़ा हादसा टला