साहेबगंज में दंपत्ति समेत परिवार के तीन सदस्यों की दिनदहाड़े हत्या

साहेबगंज में दंपत्ति समेत परिवार के तीन सदस्यों की दिनदहाड़े हत्या
Share this news

रॉड से एक-एक कर युवक, उसकी पत्नी व मां को मौत के घाट उतारा

साहिबगंज। संथाल परगना प्रमंडल के साहेबगंज जिले के तालझारी थाना क्षेत्र के दुधकोल गांव में एक हृदयविदारक घटना सामने आई है जिसने पूरे इलाके को स्तब्ध कर दिया। गांव के रहने वाले एक व्यक्ति ने दो महिलाओं समेत परिवार के तीन सदस्यों की लोहे की रॉड से पीट-पीट कर बेरहमी से हत्या कर दी है। बुधवार दोपहर लगभग 12ः30 बजे हुए इस सनसनीखेज वारदात की सूचना मिलते ही पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर एक विशेष छापामारी दल का गठन किया गया और त्वरित कार्रवाई करते हुए हत्यारोपी को गिरफ्तार कर लिया गया। हत्या का कारण जमीन विवाद बताया जा रहा है।

पुलिस का दावा जमीन विवाद में की गयी हत्या, हत्यारोपी गिरफ्तार

पुलिस ने मौके से एक लोहे की लगभग 3 फीट लंबी रॉड भी बरामद की है, जिससे तीनों की हत्या की गई। इस तीहरे हत्याकाण्ड में पुलिस ने बैजल हेम्ब्रम (35 वर्ष) नामक युवक को गिरफ्तार किया है। मृतकों की पहचान नथुनियल हांसदा, उसकी पत्नी बड़की मुर्मू और मां नौहा हांसदा के रूप में की गई है। नथुनियल हांसदा के पिता उदय हांसदा की पहले ही मौत हो चुकी है। घटना के बाद बड़ी संख्या में पुलिस बल को मौक-ए-वारदात पर भेजा गया। पुलिस ने तीनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है। छापामारी दल में तालझारी थाना प्रभारी नितेश कुमार पाण्डेय, अनिल कुमार यादव, संजीव मिश्रा आदि शामिल थे।

फूट-फुट कर रोने लगी मृतक की पुत्रवधु

जानकारी के अनुसार बजल हेंब्रम मृतक नथानिएल हांसदाँ, मृतक की पत्नी बड़की मुर्मू एवं मृतक की मां नौहा मुर्मू के दूर का रिश्तेदार है। स्थानीय ग्रामीणों के अनुसार मृतक अपने ससुराल में पत्नी और बच्चों के साथ बरहरवा विजय पुर से 10-15 साल साल पूर्व आकर दूधकोल गांव में अपने सास ससुर के साथ रह रहा था। दोनों रिश्तेदारी में खेती-बाड़ी जमीन को लेकर बहुत दिनों से विवाद चल रहा था। मृतक का एक पुत्र सिमोन हांसदाँ जो दूसरे राज्य में काम करता हैं। जबकि मृतक की पुत्रवधु संतोषनी किस्कू साहिबगंज में रह कर पढ़ाई कर रही है और दुधकोल गांव की चार नंबर वार्ड की वार्ड मेंबर भी है। सूचना मिलते ही मृतक की पुत्रवधु मौके पर पहुंची और फूट-फुट कर रोने लगी। उसने कहा कि हमेशा बजल हेंब्रम सास, ससुर और नानी के साथ शराब पीकर जमीन को लेकर झगड़ा करता था। जमीन विवाद को लेकर वह तीनों की हत्या भी कर देगा, ऐसा सोची भी नहीं थी। संतोषनी किस्कू के दो पुत्री है। मृतक अपने सास के साथ मिलकर खेती करता था।

तीन माह पूर्व बजल के बेटे की बीमारी से हुई है मौत

जानकारी के अनुसार बजल हेंब्रम ने सबसे पहले नथानिएल हांसदाँ की पत्नी बड़की मुर्मू की लोहे के नुकीले रॉड से हत्या कर दी। इसने के बाद घर के बाहर मृतक नथानिएल हांसदाँ को भी उसी रॉड़ से गला में वार कर हत्या कर दिया। उसके बाद अभियुक्त ने नथानिएल हांसदाँ की मां जो जल मिनार टंकी के पास कपड़ा साफ कर रही थी, उसंे वहां पहुंच कर उसी रॉड वार कर हत्या कर घसीट कर ग्रामीण सड़क पर रख दिया। जानकारी के अनुसार अभियुक्त बजल हेंब्रम के सात वर्ष के पुत्र की तीन माह पूर्व बीमारी के कारण मौत हो गई थी। इस कारण इस हत्या को डायन हत्या के रूप में भी देखा जा रहा है।

Share this news

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

BREAKING NEWS
देवघर के सारवां में ट्रैक्टर से गिरकर 16 वर्षीय किशोर शक्ति यादव की मौत हो गई। गंभीर हालत में उसे सदर अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। सारठ-देवघर मुख्य मार्ग पर बुधवार सुबह तीन अलग-अलग सड़क हादसों में दो वाहन पेड़ से टकरा गए, जबकि बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसों में दो चालक बाल-बाल बच गए। साहिबगंज के बरहरवा में सीमेंट टैंकर ने बाइक सवार को कुचला, मौत के बाद सड़क जाम दुमका-भागलपुर मार्ग पर तीन अलग-अलग सड़क हादसों में एक युवक की मौत हो गई, जबकि एक गंभीर रूप से घायल हो गया। रामगढ़ में खड़े ट्रक से बाइक टकराई। दुमका के जामा थाना क्षेत्र के लकड़ापहाड़ी से ईसीएल में नौकरी दिलाने के नाम पर लाखों रुपये की ठगी के आरोपी आशु कुमार जायसवाल को पांच साल बाद पुलिस ने गिरफ्तार किया। दुमका-हंसडीहा रेलखंड पर बड़ा हादसा टला