अमरपूर पुल के नीचे मिला एक अज्ञात युवक का शव

अमरपूर पुल के नीचे मिला एक अज्ञात युवक का शव
Share this news

दुमका। दुमका-भागलपुर स्टेट हाईवे पर रामगढ़ थाना क्षेत्र अंतर्गत अमरपूर गाँव के समीप हाईवे पर बने पुल के नीचे पानी मे तैरता हुआ एक अज्ञात युवक का शव बरामद किया गया है। शव के साथ उसका हेड फोन भी देखा गया है। शव को देखते ही स्थानीय ग्रामीणों ने इसकी सूचना रामगढ़ थाना को दी। जानकारी पाते ही रामगढ़ थाना प्रभारी मनीष कुमार अपने दल-बल के साथ घटना स्थल पर पहुंचकर शव को अपने कब्जे मे लिया। कागजी प्रक्रिया पूरी करने के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए दुमका भेज दिया गया। रामगढ़ थाना प्रभारी मनीष कुमार ने बताया कि शव की पहचान अब तक नहीं हो पाई है। शव को देखने से ऐसा प्रतीत होता है की पानी मे डूबने से मौत हुई है। यह दुर्घटना है या फिर हत्या, पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही इस विषय पर कुछ कहा जा सकता है।

Share this news

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

BREAKING NEWS
देवघर के सारवां में ट्रैक्टर से गिरकर 16 वर्षीय किशोर शक्ति यादव की मौत हो गई। गंभीर हालत में उसे सदर अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। सारठ-देवघर मुख्य मार्ग पर बुधवार सुबह तीन अलग-अलग सड़क हादसों में दो वाहन पेड़ से टकरा गए, जबकि बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसों में दो चालक बाल-बाल बच गए। साहिबगंज के बरहरवा में सीमेंट टैंकर ने बाइक सवार को कुचला, मौत के बाद सड़क जाम दुमका-भागलपुर मार्ग पर तीन अलग-अलग सड़क हादसों में एक युवक की मौत हो गई, जबकि एक गंभीर रूप से घायल हो गया। रामगढ़ में खड़े ट्रक से बाइक टकराई। दुमका के जामा थाना क्षेत्र के लकड़ापहाड़ी से ईसीएल में नौकरी दिलाने के नाम पर लाखों रुपये की ठगी के आरोपी आशु कुमार जायसवाल को पांच साल बाद पुलिस ने गिरफ्तार किया। दुमका-हंसडीहा रेलखंड पर बड़ा हादसा टला