रक्तदान-महादान : एक बोतल रक्त से बचाई जा सकती हैं कई ज़िंदगियाँ: डीसी

रक्तदान-महादान : एक बोतल रक्त से बचाई जा सकती हैं कई ज़िंदगियाँ: डीसी
Share this news

एनसीसी गर्ल्स बटालियन के कैम्प में रक्तदान शिविर का आयोजन

दुमका। रक्त की समय पर उपलब्धता किसी भी मरीज के जीवन को बचाने में अत्यंत महत्वपूर्ण होती है। इसी उद्देश्य को ध्यान में रखते हुए 4 झारखंड गर्ल्स बटालियन एनसीसी दुमका के वार्षिक प्रशिक्षण शिविर में एक रक्तदान शिविर का आयोजन कमार दुधानी स्थित फुटबॉल स्टेडियम में किया गया। इस अवसर पर उपायुक्त अभिजीत सिन्हा ने रक्तदान शिविर का अवलोकन किया और स्वयं कैडेट्स से बातचीत कर उन्हें जीवन में सफलता प्राप्त करने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि रक्तदान एक महान कार्य है, क्योंकि एक बोतल रक्त से कई ज़िंदगियाँ बचाई जा सकती हैं। इस तरह की पहल से न केवल समाज को जीवनदान मिलता है, बल्कि युवाओं में सेवा और त्याग की भावना भी विकसित होती है। उपायुक्त ने कहा कि एनसीसी जैसी संस्थाएँ युवाओं को अनुशासन, आत्मनिर्भरता और राष्ट्रप्रेम के साथ-साथ समाजसेवा की भावना भी प्रदान करती हैं। उन्होंने विशेष रूप से कैडेट्स की सराहना करते हुए कहा कि इतने कम उम्र में सेवा भावना और समाज के प्रति जिम्मेदारी दिखाना गर्व का विषय है। उन्होंने कैडेट्स को आगे भी ऐसे ही समाजोपयोगी कार्यों में सक्रिय रूप से भाग लेने के लिए प्रोत्साहित किया। सिन्हा ने अपने संबोधन में कहा कि एनसीसी केवल अनुशासन और सैन्य प्रशिक्षण का माध्यम नहीं है, बल्कि यह युवा पीढ़ी को नेतृत्व क्षमता, जिम्मेदारी की भावना और सामाजिक मूल्यों से भी ओतप्रोत करता है। उन्होंने कैडेट्स को आश्वस्त किया कि प्रशासन हर स्तर पर युवाओं को आगे बढ़ने के अवसर प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने विशेष रूप से बेटियों की भूमिका पर प्रकाश डालते हुए कहा कि आज के समय में बालिकाएँ किसी भी क्षेत्र में पीछे नहीं हैं और एनसीसी जैसी संस्थाएँ उनके आत्मविश्वास को और अधिक सुदृढ़ करती हैं। उन्होंने कैडेट्स से आग्रह किया कि वे पढ़ाई और प्रशिक्षण, दोनों क्षेत्रों में अपना श्रेष्ठ प्रदर्शन दें और समाज के लिए आदर्श स्थापित करें। भ्रमण के दौरान उपायुक्त ने शिविर में चल रही विभिन्न गतिविधियों का अवलोकन किया तथा कैडेट्स की अनुशासन, ऊर्जा और उत्साह की सराहना की। उन्होंने कहा कि इस प्रकार के शिविर युवाओं के लिए न केवल शारीरिक और मानसिक रूप से सशक्त बनने का अवसर प्रदान करते हैं बल्कि उनमें राष्ट्रप्रेम और सामाजिक उत्तरदायित्व की भावना भी जगाते हैं।

कमांडिंग ऑफिसर कर्नल अनिल ने स्वयं भी किया रक्तदान

दुमका। इस अवसर पर 4 झारखंड गर्ल्स बटालियन के कमांडिंग ऑफिसर कर्नल अनिल ने स्वयं रक्तदान किया तथा उन्होंने उपायुक्त अभिजीत सिन्हा का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि उपायुक्त की उपस्थिति से कैडेट्स का उत्साह और अधिक बढ़ा है तथा उन्हें अपने भविष्य के लिए प्रेरणा मिली है। कर्नल अनिल ने उन्हें स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया। कार्यक्रम के अंत में कैडेट्स ने भी उपायुक्त का धन्यवाद किया और यह विश्वास दिलाया कि वे शिविर से प्राप्त शिक्षाओं को अपने जीवन में आत्मसात करेंगे और यह संकल्प लिया कि वे भविष्य में भी समाज के प्रति अपनी जिम्मेदारियों को निभाते हुए ऐसे कार्यक्रमों में सक्रिय भागीदारी करेंगे। इस अवसर पर 4 झारखंड गर्ल्स बटालियन के कमांडिंग ऑफिसर कर्नल अनिल ने सभी कैडेट्स का आभार प्रकट किया। उन्होंने कहा कि यह रक्तदान शिविर न केवल मरीजों के लिए जीवनदायी होगा बल्कि यह कैडेट्स के लिए भी एक प्रेरणादायी अनुभव सिद्ध होगा।

Share this news

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

BREAKING NEWS
देवघर के सारवां में ट्रैक्टर से गिरकर 16 वर्षीय किशोर शक्ति यादव की मौत हो गई। गंभीर हालत में उसे सदर अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। सारठ-देवघर मुख्य मार्ग पर बुधवार सुबह तीन अलग-अलग सड़क हादसों में दो वाहन पेड़ से टकरा गए, जबकि बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसों में दो चालक बाल-बाल बच गए। साहिबगंज के बरहरवा में सीमेंट टैंकर ने बाइक सवार को कुचला, मौत के बाद सड़क जाम दुमका-भागलपुर मार्ग पर तीन अलग-अलग सड़क हादसों में एक युवक की मौत हो गई, जबकि एक गंभीर रूप से घायल हो गया। रामगढ़ में खड़े ट्रक से बाइक टकराई। दुमका के जामा थाना क्षेत्र के लकड़ापहाड़ी से ईसीएल में नौकरी दिलाने के नाम पर लाखों रुपये की ठगी के आरोपी आशु कुमार जायसवाल को पांच साल बाद पुलिस ने गिरफ्तार किया। दुमका-हंसडीहा रेलखंड पर बड़ा हादसा टला