झारखंड प्रशिक्षित पुस्तकालय संघ ने विधायक डॉ. नीरा यादव से की मुलाकात, पुस्तकालय जगत के मुद्दों पर सौंपा मांग पत्र

झारखंड प्रशिक्षित पुस्तकालय संघ ने विधायक डॉ. नीरा यादव से की मुलाकात, पुस्तकालय जगत के मुद्दों पर सौंपा मांग पत्र
Share this news

रांची, 20 जुलाई 2025आज दिनांक 20 जुलाई 2025 को झारखंड प्रशिक्षित पुस्तकालय संघ के एक प्रतिनिधिमंडल ने झारखंड सरकार की पुस्तकालय समिति की अध्यक्ष एवं कोडरमा की माननीय विधायक डॉ. नीरा यादव से मुलाकात कर पुस्तकालय क्षेत्र से जुड़े विभिन्न अहम मुद्दों पर वार्ता की एवं एक विस्तृत मांग पत्र सौंपा।

इस बैठक में प्रमुख रूप से निम्नलिखित मुद्दों पर चर्चा की गई:

1. झारखंड में सार्वजनिक पुस्तकालय अधिनियम को अन्य राज्यों की तर्ज पर पारित करवाने की मांग।

2. उच्च एवं तकनीकी शिक्षण संस्थानों जैसे महाविद्यालय, विश्वविद्यालय एवं तकनीकी संस्थानों में सृजित पुस्तकालय कर्मियों के पदों पर शीघ्र नियुक्ति की आवश्यकता।

3. सरकारी विद्यालयों में पुस्तकालय कर्मियों के लिए पद सृजन तथा बहाली सुनिश्चित करने की मांग।

4. जामताड़ा जिले के पंचायत स्तर पर पुस्तकालय संचालन और पुस्तकालय अध्यक्ष की नियुक्ति को लेकर सुझाव।

5. सीएम स्कूल ऑफ एक्सीलेंस के अंतर्गत 17 मई 2023 के पत्रांक 2190 के तहत सृजित 80 पुस्तकालय अध्यक्षों की बहाली प्रक्रिया शीघ्र कराने की मांग, जो पिछले दो वर्षों से लंबित है।

प्रतिनिधिमंडल ने पुस्तकालय क्षेत्र से संबंधित विभिन्न दस्तावेजों के साथ मांग पत्र सौंपा, जिसे माननीय विधायक डॉ. नीरा यादव ने गंभीरता से देखा। उन्होंने आश्वासन दिया कि आगामी मानसून सत्र में इन मुद्दों को विधानसभा में उठाया जाएगा। इसके अतिरिक्त, डॉ. यादव ने राज्य के विभिन्न जिलों में स्थित नवनिर्मित सार्वजनिक पुस्तकालयों का निरीक्षण स्वयं करने की भी बात कही।

इस अवसर पर झारखंड के विभिन्न जिलों से आए पुस्तकालय संघ के सदस्य उपस्थित रहे, जिनमें प्रमुख रूप से:विवेक कुमार (दुमका) संदीप कुमार चंद्रा (दुमका) बलराम प्रसाद (हजारीबाग) राजेश कुमार (हजारीबाग) निर्मल भंडारी (शिकारीपाड़ा)बबलू मंडल (जामताड़ा)सूरज कुमार पाल (शिकारीपाड़ा)पप्पू कुमार रंजन (गोड्डा) धीरज रजक (रानेश्वर) सौरभ सिन्हा (दुमका) सहित राज्यभर के अन्य कई सदस्य परोक्ष व अपरोक्ष रूप से उपस्थित रहे।

Share this news

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

BREAKING NEWS
देवघर के सारवां में ट्रैक्टर से गिरकर 16 वर्षीय किशोर शक्ति यादव की मौत हो गई। गंभीर हालत में उसे सदर अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। सारठ-देवघर मुख्य मार्ग पर बुधवार सुबह तीन अलग-अलग सड़क हादसों में दो वाहन पेड़ से टकरा गए, जबकि बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसों में दो चालक बाल-बाल बच गए। साहिबगंज के बरहरवा में सीमेंट टैंकर ने बाइक सवार को कुचला, मौत के बाद सड़क जाम दुमका-भागलपुर मार्ग पर तीन अलग-अलग सड़क हादसों में एक युवक की मौत हो गई, जबकि एक गंभीर रूप से घायल हो गया। रामगढ़ में खड़े ट्रक से बाइक टकराई। दुमका के जामा थाना क्षेत्र के लकड़ापहाड़ी से ईसीएल में नौकरी दिलाने के नाम पर लाखों रुपये की ठगी के आरोपी आशु कुमार जायसवाल को पांच साल बाद पुलिस ने गिरफ्तार किया। दुमका-हंसडीहा रेलखंड पर बड़ा हादसा टला