पूर्व मुख्यमंत्री से लेकर अधिकारी तक खेत में उतर कर कर रहे धन रोपनी

पूर्व मुख्यमंत्री से लेकर अधिकारी तक खेत में उतर कर कर रहे धन रोपनी
Share this news

दुमका बीडीओ, कृषि एवं तकनीकि अधिकारियों ने खेत में लगाया धान का बिचड़ा

दुमका। झारखण्ड में पूर्व मुख्यमंत्री, पूर्व श्रम मंत्री से लेकर वर्तमान कृषि मंत्री, विधायक और अधिकारी इन दिनों खेत में धान रोपते और कृषि एवं बागवानी का काम करते नजर आ रहे हैं। दुमका प्रखण्ड क दग्धी के पंचायत के चॉदोपानी ग्राम में कृषि तकनीकि अभियंत्रण संगठन (आत्मा) द्वारा प्रत्यक्षण हेतू वितरित किये गये धान के बिचड़े का अधिकारियों ने खुद श्रीविधि से रोपन किया है। दुमका बीडीओ उमेश मंडल, प्रखंड की प्रमुख मिनौती हेम्ब्रम, जिला कृषि पदाधिकारी सत्यप्रकाश, आत्मा के उप परियोजना निदेशक संजय कुमार मंडल, सहायक तकनीकी प्रबंधक भारती कुमारी, सिफा की सदस्या सुष्मिता सोरेन ने खेत में धान का बिचड़ा लगाया। प्रखंड कृषि पदाधिकारी निमाई चन्द्र गोराई ने बताया कि कृषक के खेत में श्रीविधि द्वारा धान के बिचड़ा का रोपण किया गया। इस विधि से खेती में कृषकों को कम बीज 5 केजी प्रति हे० बीज की आवश्यकता होती है। रोपनी के लिए 8-14 दिन का बिचड़ा लगाया जाता है। 25 गुना 25 सीएम की दूरी पर दो-दो धान का बिचड़ा का रोपण किया जाता है। इस विधि से खेती करने पर कृषकों को दो गुना धान का उत्पादन प्राप्त होता है एवं कम पानी की आवश्यकता होती हैं।

पूर्व मंत्री राज पालिवार ने चलाया हल, पूर्व सीएम बाबूलाल ने रोपा धान

पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी अपने गिरीडीह स्तिथ खेत में खुद उतर कर धान का रोपनी करते हुए नजर आये थे। इसका वीडियो भी सामने आया. जिसमें बिना किसी सुरक्षा और लाव लश्कर के पूर्व मुख्यमंत्री धान के खेत में काम करते दिखे। पूर्व श्रम मंत्री राज पालिवार का भी वीड़ियो सोसल मीडिया पर काफी पसंद किया गया। इसमें से एक वीडियो में वह खोत की जुताई करते दिखे तो दूसरे वीडियो में वह बगीचा में आम का पौधा रोपते हुए नजर आये।

कृषि मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की व विधायक पूर्णिमा दास ने भी की धानरोपनी

झारखंड की कृषि मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की की तस्वीर सामने आई. जैसे आम महिला अपने खेत में काम करते दिखती है. ठीक उसी तरह से मंत्री भी खेत में महिलाओं के साथ गीत गाते हुए धान रोपनी करती हुई नजर आयी। इस दौरान मंत्री के साथ कोई सुरक्षा कर्मी नहीं था। जमशेदपुर पूर्वी से विधायक एवं पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास की बहु पूर्णिमा दास का वीडियो भी सोशल मीडिया पर दिखा. जिसमें एक सामान्य महिला के जैसा खेत में उतर कर सभी के साथ कीचड़ युक्त खेत में धान का बिचड़ा लगा रही थी।

पलामू की एसपी रेष्मा रमेशन ने अपने आवास में किया धान रोपण

पलामू की एसपी रेष्मा रमेशन ने अपने आवासीय परिसर में पारंपरिक रीति से धान रोपण किया। उन्होंने लोकगीत गाकर, पूजा-अर्चना कर धान रोपने की परंपरा निभाई और खुद खेत में उतरकर रोपाई की। मानसून के साथ झारखण्ड में धान रोपाई का कार्य जोरों पर है। ऐसे में एसपी का यह कदम न सिर्फ कृषि और संस्कृति से जुड़ाव का प्रतीक है, बल्कि एक प्रेरणादायक सामाजिक संदेश भी देता है।

Share this news

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

BREAKING NEWS
देवघर के सारवां में ट्रैक्टर से गिरकर 16 वर्षीय किशोर शक्ति यादव की मौत हो गई। गंभीर हालत में उसे सदर अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। सारठ-देवघर मुख्य मार्ग पर बुधवार सुबह तीन अलग-अलग सड़क हादसों में दो वाहन पेड़ से टकरा गए, जबकि बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसों में दो चालक बाल-बाल बच गए। साहिबगंज के बरहरवा में सीमेंट टैंकर ने बाइक सवार को कुचला, मौत के बाद सड़क जाम दुमका-भागलपुर मार्ग पर तीन अलग-अलग सड़क हादसों में एक युवक की मौत हो गई, जबकि एक गंभीर रूप से घायल हो गया। रामगढ़ में खड़े ट्रक से बाइक टकराई। दुमका के जामा थाना क्षेत्र के लकड़ापहाड़ी से ईसीएल में नौकरी दिलाने के नाम पर लाखों रुपये की ठगी के आरोपी आशु कुमार जायसवाल को पांच साल बाद पुलिस ने गिरफ्तार किया। दुमका-हंसडीहा रेलखंड पर बड़ा हादसा टला