सुब्रतो मुखर्जी फुटबॉल प्रतियोगिता में सरैयाहाट को शिकस्त देकर दुमका फिर बना चौंपियन

सुब्रतो मुखर्जी फुटबॉल प्रतियोगिता में सरैयाहाट को शिकस्त देकर दुमका फिर बना चौंपियन
Share this news

दुमका। झारखंड शिक्षा परियोजना दुमका के तत्वावधान में दुमका के कमारदुधानी स्थित फुटबॉल मैदान में गत 07 जुलाई से जारी जिलास्तरीय सुब्रतो मुखर्जी अन्तर्राष्ट्रीय फु

टबॉल प्रतियोगिता का 09 जुलाई को संपन्न हो गया। अंतिम दिन विभिन्न प्रखंडों में आयोजित प्रखंडस्तरीय प्रतियोगिता में जीतकर आये 14 वर्ष से कम उम्र के स्कूली बच्चों ने अपने अपने प्रखंड का प्रतिनिधित्व करते हुए बेहतरीन खेल का प्रदर्शन किया। दुमका प्रखंड की गुहियाजोरी की टीम ने फाइनल मुकाबले में जोरदार प्रदर्शन करते हुए सरैयाहाट को 03-00 से परास्त कर इस वर्ष भी खिताब पर कब्जा जमा लिया।

टाइब्रेकर में काठीकुंड ने सरैयाहाट को परास्त कर प्राप्त किया तीसरा स्थान

टाइब्रेकर में काठीकुंड ने शिकारीपाड़ा ने शिकारीपाड़ा को 05-04 के अंतर से परास्त कर तीसरा स्थान प्राप्त किया। इससे पूर्व पहले सेमीफाइनल मुकाबले में दुमका ने शिकारीपाड़ा को 04-00 से तथा दूसरे सेमीफाइनल मुकाबले में सरैयाहाट ने काठीकुंड को 01-00 से मात देकर फाइनल में अपना स्थान बनाया था। नाकआउट चरण में गोपीकांदर ने रामगढ़ को,शिकारीपाड़ा ने मसलिया को,सरैयाहाट ने जामा को, दुमका ने गोपीकांदर को,काठीकुंड ने रानेश्वर को परास्त कर सेमीफाइनल तक का सफर तय किया था।

टीम व खिलाड़ियों को दिया गया ट्राफी, मेडल और प्रशस्ति-पत्र

प्रथम तीन स्थान प्राप्त करनेवाली टीम को ट्राफी और प्रत्येक खिलाड़ी को मेडल और प्रशस्ति-पत्र प्रदान किये गये। प्रतियोगिता के संचालन में झारखंड शिक्षा परियोजना के क्षेत्र प्रबंधक सूरज पांडेय, शिक्षक मदन कुमार, शारीरिक शिक्षक क्रमशः ज्ञानप्रकाश ठाकुर, अमित कुमार, सुमन कुमार, मोइम अंसारी, कुमार नवनीत, शिवराम सिमोन टुड्डू,असीम हेम्ब्रम,प्रीतम मरांडी,जोसेफ मुर्मू,मानवेन्द्र कुमार,राजेश कुमार सरोज,सचिन कुमार,जूली किरण मुर्मू ,संतोष कुमार पटेल,दीपांकर कुमार मंडल, सुहागिनी मुर्मू,रामानंद घोष के साथ रेफरी के रुप में इग्न्यायुस टुड्डू, पिंटू मुर्मू, उमेश टुड्डू तथा लारेंस मुर्मू आदि की भूमिका अहम रही।

Share this news

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

BREAKING NEWS
देवघर के सारवां में ट्रैक्टर से गिरकर 16 वर्षीय किशोर शक्ति यादव की मौत हो गई। गंभीर हालत में उसे सदर अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। सारठ-देवघर मुख्य मार्ग पर बुधवार सुबह तीन अलग-अलग सड़क हादसों में दो वाहन पेड़ से टकरा गए, जबकि बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसों में दो चालक बाल-बाल बच गए। साहिबगंज के बरहरवा में सीमेंट टैंकर ने बाइक सवार को कुचला, मौत के बाद सड़क जाम दुमका-भागलपुर मार्ग पर तीन अलग-अलग सड़क हादसों में एक युवक की मौत हो गई, जबकि एक गंभीर रूप से घायल हो गया। रामगढ़ में खड़े ट्रक से बाइक टकराई। दुमका के जामा थाना क्षेत्र के लकड़ापहाड़ी से ईसीएल में नौकरी दिलाने के नाम पर लाखों रुपये की ठगी के आरोपी आशु कुमार जायसवाल को पांच साल बाद पुलिस ने गिरफ्तार किया। दुमका-हंसडीहा रेलखंड पर बड़ा हादसा टला