प्रदीप यादव ने 28वीं बार हंसडीहा में किया श्रावणी मेला का उद्घाटन

प्रदीप यादव ने 28वीं बार हंसडीहा में किया श्रावणी मेला का उद्घाटन
Share this news

हंसडीहा में बनाये गये 300 बेड के टेंट सिटी का भी किया उद्घाटन

दुमका। हंसडीहा में टेंट सिटी एवं प्रशासनिक शिविर का 11 जुलाई को पोड़ैयाहाट विधायक प्रदीप यादव नेा मयूराक्षी कला मंच में फीता काटकर उद्घाटन किया। विधायक प्रदीप यादव ने कहा कि उन्हें गर्व है कि वह लगातार 28वीं बार इस शिविर का उद्घाटन कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि श्रावणी मेला आपसी प्रेम और समर्पण का प्रतीक है, जहां लोग जाति-धर्म से ऊपर उठकर एक-दूसरे की सेवा करते हैं। खासकर शनिवार और रविवार को स्थानीय लोग टोली बनाकर डाक कांवरियों की सेवा करते हैं। यह मेला कई परिवारों के लिए आजीविका का भी स्रोत है। उन्होंने कहा कि भगवान शिव की भक्ति में समर्पण की कोई सीमा नहीं होती। उन्होंने यह भी कहा कि इस धार्मिक माहौल में राजनीति की कोई जगह नहीं होनी चाहिए।

खोया-पाया केंद्र में किया जा रहा एआई तकनीक का प्रयोग

डीडीसी अनिकेत सचान ने कहा कि जिला प्रशासन द्वारा कांवरियों को हर संभव सुविधा प्रदान की जा रही है। इस वर्ष पहली बार एआई तकनीक का प्रयोग खोया-पाया केंद्र में किया जा रहा है, जिससे सेवा में और गति आएगी। 300 बेड की टेंट सिटी, जिसमें पेयजल, शौचालय, मोबाइल चार्जिंग आदि की समुचित व्यवस्था है। 24 घंटे कार्यरत अस्थाई अस्पताल जिसमें 5 ऑक्सीजनयुक्त बेड सहित चिकित्सक मौजूद रहेंगे। सांस्कृतिक मंच, जहां मयूराक्षी कला मंच द्वारा प्रतिदिन भक्ति गीतों और सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है, जिससे कांवरियों को मानसिक शांति और आनंद मिल रहा है। इस अवसर पर उप निदेशक जनसंपर्क रोहित कंडुलना,बीडीओ महेश्वरी प्रसाद यादव, सर्कल इंस्पेक्टर विशुन देव पासवान, चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. प्रभा रानी प्रसाद एवं थाना प्रभारी प्रकाश सिंह आदि उपस्थित थे।

Share this news

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

BREAKING NEWS
देवघर के सारवां में ट्रैक्टर से गिरकर 16 वर्षीय किशोर शक्ति यादव की मौत हो गई। गंभीर हालत में उसे सदर अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। सारठ-देवघर मुख्य मार्ग पर बुधवार सुबह तीन अलग-अलग सड़क हादसों में दो वाहन पेड़ से टकरा गए, जबकि बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसों में दो चालक बाल-बाल बच गए। साहिबगंज के बरहरवा में सीमेंट टैंकर ने बाइक सवार को कुचला, मौत के बाद सड़क जाम दुमका-भागलपुर मार्ग पर तीन अलग-अलग सड़क हादसों में एक युवक की मौत हो गई, जबकि एक गंभीर रूप से घायल हो गया। रामगढ़ में खड़े ट्रक से बाइक टकराई। दुमका के जामा थाना क्षेत्र के लकड़ापहाड़ी से ईसीएल में नौकरी दिलाने के नाम पर लाखों रुपये की ठगी के आरोपी आशु कुमार जायसवाल को पांच साल बाद पुलिस ने गिरफ्तार किया। दुमका-हंसडीहा रेलखंड पर बड़ा हादसा टला