लगातार बढ़ रहा मसानजोड़ डैम का जलस्तर

लगातार बढ़ रहा मसानजोड़ डैम का जलस्तर
Share this news

जलस्तर बढ़ने से खोले जा सकते हैं फ्लड गेट

दुमका। लगातार हो रही बारिश से 15 जुलाई की शाम तक मसानजोड़ डेम का जलस्तर 386.60 फीट तक पहुंच गया था। डैम में खतरे का निशान 398 फीट पर है। यानि जलस्तर लगातार बढ़ते हुए प्रतिदिन खतरे के निशान के थोड़ा और नजदीक पहुंच रहा है। पानी के बढ़ते दबाव को देखते हुए डैम प्रबंधन 16 जुलाई को मसानजोड़ डैम का एक फ्लड गेट खोल सकती है। यहां बता दें कि मसानजोड़ डैम में कुल 29 गेट हैं जिसमें 21 फ्लड गेट, 03 हाई लेवल व 03 लो लेवल गेट, 02 हाइड्रा गेट 02 एवं एक गेट झारखंड के केनाल के लिए है।

90 एमएम से ज्यादा हुई बारिश, तेजी से बढ़ रहा जलस्तर

15 जुलाई की शाम तक मसानजोड़ डेम में 90 मिली मीटर बारिश रेकार्ड किया गया जबकि 14 जुलाई 19 मिली मीटर बारिश हुई थी। जल स्तर को घटाने के लिए एक भी गेट नहीं खोला गया है। केंद्रीय जल आयोग के कर्मचारी कमल घोष ने बताया है कि जल स्तर बहुत तेज गति से बड़ रहा है। 16 जुलाई तक और ज्यादा तेज गति से जल स्तर बढ़ने का अनुमान है।

Share this news

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

BREAKING NEWS
देवघर के सारवां में ट्रैक्टर से गिरकर 16 वर्षीय किशोर शक्ति यादव की मौत हो गई। गंभीर हालत में उसे सदर अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। सारठ-देवघर मुख्य मार्ग पर बुधवार सुबह तीन अलग-अलग सड़क हादसों में दो वाहन पेड़ से टकरा गए, जबकि बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसों में दो चालक बाल-बाल बच गए। साहिबगंज के बरहरवा में सीमेंट टैंकर ने बाइक सवार को कुचला, मौत के बाद सड़क जाम दुमका-भागलपुर मार्ग पर तीन अलग-अलग सड़क हादसों में एक युवक की मौत हो गई, जबकि एक गंभीर रूप से घायल हो गया। रामगढ़ में खड़े ट्रक से बाइक टकराई। दुमका के जामा थाना क्षेत्र के लकड़ापहाड़ी से ईसीएल में नौकरी दिलाने के नाम पर लाखों रुपये की ठगी के आरोपी आशु कुमार जायसवाल को पांच साल बाद पुलिस ने गिरफ्तार किया। दुमका-हंसडीहा रेलखंड पर बड़ा हादसा टला