
दुमका जिले के शिकारीपाड़ा थाना क्षेत्र में एक 22 वर्षीया युवती के साथ उसके गोतिया के चाचा के द्वारा दुष्कर्म करने का मामला सामने आया हैं। इस बाबत पीड़िता ने शिकारीपाड़ा थाना में एक लिखित शिकायत दर्ज कराई है।युवती का कहना है कि तीन दिन पूर्व 27 जून की शाम वह घर मे अकेली थी इसी बीच उसका गोतिया का चाचा रिलमल हेम्ब्रम , जो घर के बगल में ही रहता है, वह आ गया और मेरे साथ जबरदस्ती दुष्कर्म कर भाग गया। पीड़िता के बयान पर कांड संख्या 67/25 दर्ज किया गया है। जिसमे भारतीय न्याय संहिता की धारा 64(2) बीएन एस अंकित किया गया है। इधर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी रिलमिल हेम्ब्रम को गिरफ्तार कर लिया है। साथ ही पीड़िता को मेडिकल जांच के लिए दुमका भेजा गया है।




