निर्विरोध दुमका जिला राजद अध्यक्ष चुने गये डा अमरेन्द्र कुमार यादव

निर्विरोध दुमका जिला राजद अध्यक्ष चुने गये डा अमरेन्द्र कुमार यादव
Share this news

दुमका। डॉ अमरेन्द्र कुमार यादव सातवीं बार राष्ट्रीय जनता दल के निर्विरोध दुमका जिला अध्यक्ष चुने गए हैं। बुधवार को दुमका परिसदन में राजद जिला निर्वाचन पदाधिकारी राजकुमार गुप्ता एवं सहायक जिला निर्वाचन पदाधिकारी प्रमोद यादव के देखरेख में हुए जिला अध्यक्ष के चुनाव के लिए एकमात्र प्रत्याशी डॉ अमरेन्द्र कुमार यादव ने नामांकन का पर्चा दाखिल किया। इसके पूर्व दो प्रमुख दावेदारों के कारण जिलाध्यक्ष पद के लिए एक नाम पर सहमति नहीं बन पा रही थी और चुनाव की नौबत आनेवाली थी। पार्टी के सभी सक्रिय कार्यकर्ताओं ने आपसी सहमति और विचार विमर्श के पश्चात सर्वसम्मति से डॉ0 अमरेन्द्र कुमार यादव को पार्टी के दुमका जिलाध्यक्ष का प्रत्यााी बनाया। चुनाव में केवल एक ही प्रत्याशी के रहने के कारण जिले के सभी 10 प्रखंड और एक एक नगर परिषद और बासुकीनाथ नगर पंचायत के चयनित प्रखंड अध्यक्ष और दो दो डेलीगेट्स ने डॉ0 यादव को निर्विरोध जिला अध्यक्ष चुन लिया। जिला निर्वाचन पदाधिकारी और सहायक जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने डॉ अमरेन्द्र को जिलाध्यक्ष पद पर निर्वाचन का प्रमाण पत्र सौंपा और कार्यकर्ताओं ने माला पहनाकर अपने नये जिलाध्यक्ष का स्वागत किया।

पार्टी के संगठन को मजबूत बनाना प्राथमिकता: डॉ0 अमरेन्द्र

नवनिर्वाचित जिला अध्यक्ष डॉ यादव ने कहा कि उनकी प्राथमिकता पार्टी के संगठन को मजबूत बनाना है। उन्होंने कहा कि राजद गरीब-गुरुबों की पार्टी है। जरूरतमंदों को उनका अधिकार दिलाने के लिए राजद नये सिरे से आंदोलन करेगी। उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं को साथ मिलाकर चलने का संकल्प व्यक्त किया है। निवर्तमान जिला अध्यक्ष प्रमोद पंडित द्वारा सही तरीके से सदस्यता अभियान चलाने और संगठन चुनाव में सहयोग करने की तथा उनके द्वारा पिछले कई वर्षों में किये कार्यक्रमों की सभी सदस्यों ने सराहना किया। उन्हें संगठन में महत्वपूर्ण जिम्मेदारी दिए जाने की बात कही गई।

13 सालों से रेडक्रॉस सोसायटी के हैं सचिव

डॉ अमरेन्द्र कुमार यादव की पहचान सौम्य और मृदुल स्वभाव वाले सामाजिक कार्यकर्ता की रही है। वह पिछले 13 वर्षों से भारतीय रेडक्रॉस सोसायटी के सचिव के रूप में सामाजिक क्षेत्र में कार्यरत है। रक्तदान के लिए लोगों को जागरूक करने के लिए वह प्रत्येक वर्ष तीन बार रक्तदान करते हैं। डा अमरेन्द्र दो बार बाल कल्याण समिति दुमका के चेयरपर्सन भी रहे हैं। जरमुण्डी विधान सभा से वह वर्ष 2019 में निर्दलीय और 2024 में सपा के टिकट पर चुनाव लड़ चुके हैं। विधान सभा चुनाव लड़ने के लिए डा अमरेन्द्र ने 04 अक्टूबर 2024 को बाल कल्याण समिति के चेयरपर्सन के पद से इस्तीफा दे दिया जबकि उनका कार्यकाल अप्रैल 2025 में पूरा होना था। डा अमरेन्द्र वर्तमान में दुमका सिविल कोर्ट में अधिवक्ता भी हैं और यह पेशा भी उन्होंने गरीब-गुरबों की मदद के लिए चुना है।

Share this news

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

BREAKING NEWS
देवघर के सारवां में ट्रैक्टर से गिरकर 16 वर्षीय किशोर शक्ति यादव की मौत हो गई। गंभीर हालत में उसे सदर अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। सारठ-देवघर मुख्य मार्ग पर बुधवार सुबह तीन अलग-अलग सड़क हादसों में दो वाहन पेड़ से टकरा गए, जबकि बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसों में दो चालक बाल-बाल बच गए। साहिबगंज के बरहरवा में सीमेंट टैंकर ने बाइक सवार को कुचला, मौत के बाद सड़क जाम दुमका-भागलपुर मार्ग पर तीन अलग-अलग सड़क हादसों में एक युवक की मौत हो गई, जबकि एक गंभीर रूप से घायल हो गया। रामगढ़ में खड़े ट्रक से बाइक टकराई। दुमका के जामा थाना क्षेत्र के लकड़ापहाड़ी से ईसीएल में नौकरी दिलाने के नाम पर लाखों रुपये की ठगी के आरोपी आशु कुमार जायसवाल को पांच साल बाद पुलिस ने गिरफ्तार किया। दुमका-हंसडीहा रेलखंड पर बड़ा हादसा टला