झाड़ फूक के चक्कर में रामगढ़ प्रखंड के पंडुआ गांव में सर्प दंश से महिला की मौत

झाड़ फूक के चक्कर में रामगढ़ प्रखंड के पंडुआ गांव में सर्प दंश से महिला की मौत
Share this news

दुमका। रामगढ़ प्रखंड के छोटी रण बहियार पंचायत अंतर्गत पंडुआ ग्राम में सांप के काटने से 35 वर्षीय महिला की मौत हो गई है। जानकारी के अनुसार पंडुआ निवासी प्रेमलाल राय की पत्नी झुना देवी शनिवार की संध्या 4:30 बजे के लगभग अपने नवनिर्मित घर के बरामदे में भीगे कपड़ो को सुखा रही थी, इसी दौरान उसे विषैले सांप ने काट लिया। उसके परिजन पहले उसे स्थानीय नाग स्थान ले गए। लेकिन उसकी स्थिति सुधरने के बजाय बिगड़ती चली गई। इसके बाद उसके परिजन उसके चिकित्सा के लिए उसे सदर अस्पताल गोड्डा ले गए। लेकिन अस्पताल ले जाने में विलंब होने के कारण उसे बचाया नहीं जा सका तथा महिला की मृत्यु हो गई।

मृतका की चार पुत्रियां तथा एक पुत्र है। पुत्र की आयु मात्र सात-आठ महीने की है। मृतका का पति प्रेमलाल राय रोजगार के सिलसिले में फिलहाल महाराष्ट्र में है। बताते चलें कि हर वर्ष ग्रामीण क्षेत्र में कई लोगों की जान सर्प दंश से चली जाती है| इसमें अधिकतर मौत का कारण अंधविश्वास ही होता है। सांप के काटने के बाद ज्यादातर लोगों को उनके परिजन चिकित्सा के लिए अस्पताल ले जाने की बजाय विभिन्न गांवों में स्थापित नाग स्थान पर ले जाते हैं। जिसके कारण सर्प दंश के शिकार कई लोगों की मौत हो जाती है। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र गम्हरिया हाट के चिकित्सा पदाधिकारी डॉक्टर धर्मेंद्र कुमार सिंह कहते हैं कि बरसात के मौसम में सांप, बिच्छू आदि से सावधानी बरतना आवश्यक है। यदि सांप काट ही ले तो झाड-फूंक एवं ओझा-गुनी के चक्कर में पड़ने की बजाय प्रभावित व्यक्ति को लेकर नजदीकी अस्पताल जाएं। अस्पताल में एंटी वेनम मौजूद है। अस्पताल ले जाने से पीड़ित व्यक्ति की जान बच सकती है।

Share this news

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

BREAKING NEWS
देवघर के सारवां में ट्रैक्टर से गिरकर 16 वर्षीय किशोर शक्ति यादव की मौत हो गई। गंभीर हालत में उसे सदर अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। सारठ-देवघर मुख्य मार्ग पर बुधवार सुबह तीन अलग-अलग सड़क हादसों में दो वाहन पेड़ से टकरा गए, जबकि बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसों में दो चालक बाल-बाल बच गए। साहिबगंज के बरहरवा में सीमेंट टैंकर ने बाइक सवार को कुचला, मौत के बाद सड़क जाम दुमका-भागलपुर मार्ग पर तीन अलग-अलग सड़क हादसों में एक युवक की मौत हो गई, जबकि एक गंभीर रूप से घायल हो गया। रामगढ़ में खड़े ट्रक से बाइक टकराई। दुमका के जामा थाना क्षेत्र के लकड़ापहाड़ी से ईसीएल में नौकरी दिलाने के नाम पर लाखों रुपये की ठगी के आरोपी आशु कुमार जायसवाल को पांच साल बाद पुलिस ने गिरफ्तार किया। दुमका-हंसडीहा रेलखंड पर बड़ा हादसा टला