पति को छोड़ भागने को तैयार नहीं हुई देवर ने भाभी की कर दी हत्या

पति को छोड़ भागने को तैयार नहीं हुई देवर ने भाभी की कर दी हत्या
Share this news

पत्थर से कुचल कर भाभी को मार डाला, गोबर के ढेर में शव छिपाया

पुलिस ने हत्यारा देवर को किया गिरफ्तार, पत्थर, पर्स व चप्पल बरामद

दुमका। जिले के जरमुण्डी थाना क्षेत्र के जरुवाडीह ग्राम.के एक खेत में पड़े गोबर खाद में 7 जून को गोबर के ढेर से बरामद औरत की लाश की शिनाख्त करते हुए पुलिस ने उसके हत्यारे को भी गिरफ्तार कर लिया है। तालझारी थाना क्षेत्र के रंगाबांध गांव की सुकुमानी सोरेने की हत्या उसके देवर मगल मुर्मू ने पत्थर से कुचल कर कर दी थी। दोनों के बीच प्रेम संबंध होने और महिला के पति को छोड़ देवर के साथ भागने के लिए तैयार नहीं होना हत्या कारण बना। पुलिस ने अभियुक्त मंगल मुर्मू ने निशानदेही पर हत्या की इस घटना में प्रयुक्त खून लगा पत्थर, मृतिका का पर्स जिसमें मृतिका सुकुमानी सोरेन का वोटर कार्ड रखा हुआ है और मृतिका का चप्पल बरामद किया है।

एसपी पीतांबर सिंह खेरवार ने बताया कि जरमुण्डी थाना काढ स 67/2025 के तहत बीएनएस के धारा 103 (1़) और 238 (ए) के तहत दर्ज इस मामले में शव के पोस्टमार्टम के बाद मृतिका के मायके ग्राम. बुढाडगाल, थाना रामगढ़, जिला. दुमका द्वारा शव की पहचान सुकुमानी सोरेने (पति. मटरु मुर्मू) के रुप में की गई। बताया गया कि सुकुमानी सोरेन को उनके देवर मगल मुर्मू ने फोन कर 04 जून को जरमुण्डी रेलवे स्टेशनः बुलाया गया था। अनुसंधान के क्रम में गवाहों ने भी बताया कि 04 जून के शाम को ग्राम जरुवाडीह स्थित घटनास्थल पर एक लड़का.और एक औरत पेड़ के छाया में बैठ कर बातचीत कर रहे थे। बरामद शव उसी और का है। अनुसंधान के क्रम में मृतिका सुकुमानी सोरेन एव अभियुक्त मगल मुर्मू के फोन नम्बर का कॉल डिटेल और लोकेशन निकाला गया। घटना के समय मृतिका एवं अभियुक्त दोनो का टावर लोकेशन घटनास्थल पर पाया गया। अभियुक्त मगल मुर्मू ने पूछताछ के क्रम में अपना अपराध स्वीकार किया तथा बताया कि उसका अपने भाभी सुकुमानी सोरेन के साथ प्रेम प्रसंग था। वह अपनी भाभी को भगा कर बाहर ले जाना चाहता था परतु सुकुमानी सोरेन इससे इकार कर रही थी। इसी बात के लेकर दोनों में बहस हो गया तथा सुकुमानी सोरेन ने देवर मंगल मुर्मू को थप्पड मार दिर गया। गुस्से में अभियुक्त मंगल मुर्म ने बगल में पड़े पत्थर से सुकुमानी सोरेन के सिर में प्रहार कर उसकी हत्या कर दिया तथा शव को बगल में पड़े गोबर खाद के ढेर में छिपा दिया।

Share this news

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

BREAKING NEWS
देवघर के सारवां में ट्रैक्टर से गिरकर 16 वर्षीय किशोर शक्ति यादव की मौत हो गई। गंभीर हालत में उसे सदर अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। सारठ-देवघर मुख्य मार्ग पर बुधवार सुबह तीन अलग-अलग सड़क हादसों में दो वाहन पेड़ से टकरा गए, जबकि बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसों में दो चालक बाल-बाल बच गए। साहिबगंज के बरहरवा में सीमेंट टैंकर ने बाइक सवार को कुचला, मौत के बाद सड़क जाम दुमका-भागलपुर मार्ग पर तीन अलग-अलग सड़क हादसों में एक युवक की मौत हो गई, जबकि एक गंभीर रूप से घायल हो गया। रामगढ़ में खड़े ट्रक से बाइक टकराई। दुमका के जामा थाना क्षेत्र के लकड़ापहाड़ी से ईसीएल में नौकरी दिलाने के नाम पर लाखों रुपये की ठगी के आरोपी आशु कुमार जायसवाल को पांच साल बाद पुलिस ने गिरफ्तार किया। दुमका-हंसडीहा रेलखंड पर बड़ा हादसा टला