हूल यात्रा जत्थे का गोपीकांदर में भव्य स्वागत

हूल यात्रा जत्थे का गोपीकांदर में भव्य स्वागत
Share this news

गोटा भारत सिदो-कान्हू हूल यात्रा का जत्था शुक्रवार को गोपीकांदर पहुंचे। जत्था का गोपीकांदर में स्वागत के बाद सभी रांगा गांव पहुंचे। झामुमो के दिवंगत विधायक अनिल मुर्मू के समाधि पर पुष्प का माला अर्पण कर उन्हें नमन किया, जिसके बाद जत्था गुम्मामोड़ पहुँची। गुम्मामोड़ में हूल यात्रा के प्रमुख मुखोदी सोरेन, जिप सदस्य निशा शबनम हांसदा सहित सभी सदस्यों ने सिदो-कान्हू के प्रतिमा पर माल्यार्पण किया और उन्ह नमन किया। सिदो-कान्हू के पद चिन्हों पर चलने का संकल्प लिया। ज्ञात हो कि हूल यात्रा प्रत्येक वर्ष दुमका एसपी कॉलेज परिसर से चलकर साहिबगंज जिला के बरहेट अंचल के भोगनाडीह गांव पहुंचती है। 30 जून को हूल दिवस पर भोगनाडीह में कार्यक्रम का आयोजन किया जाता है। कार्यक्रम में सीएम सहित मंत्री व विधायक शामिल होते हैं। हूल यात्रा में इमामी मुर्मू, सुमेरी सोरेन, वीणा रानी मरांडी, रजनी एक्का, कुबराज बेसरा, मनोज मरांडी, माइकिल हेम्ब्रम, अर्जुन हांसदा सहित सैकड़ों की संख्या में लोग शामिल थे।

Share this news

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

BREAKING NEWS
देवघर के सारवां में ट्रैक्टर से गिरकर 16 वर्षीय किशोर शक्ति यादव की मौत हो गई। गंभीर हालत में उसे सदर अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। सारठ-देवघर मुख्य मार्ग पर बुधवार सुबह तीन अलग-अलग सड़क हादसों में दो वाहन पेड़ से टकरा गए, जबकि बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसों में दो चालक बाल-बाल बच गए। साहिबगंज के बरहरवा में सीमेंट टैंकर ने बाइक सवार को कुचला, मौत के बाद सड़क जाम दुमका-भागलपुर मार्ग पर तीन अलग-अलग सड़क हादसों में एक युवक की मौत हो गई, जबकि एक गंभीर रूप से घायल हो गया। रामगढ़ में खड़े ट्रक से बाइक टकराई। दुमका के जामा थाना क्षेत्र के लकड़ापहाड़ी से ईसीएल में नौकरी दिलाने के नाम पर लाखों रुपये की ठगी के आरोपी आशु कुमार जायसवाल को पांच साल बाद पुलिस ने गिरफ्तार किया। दुमका-हंसडीहा रेलखंड पर बड़ा हादसा टला