हेमंत सोरेन सरकार के खिलाफ भाजपा का धरना-प्रदर्शन 24 को

हेमंत सोरेन सरकार के खिलाफ भाजपा का धरना-प्रदर्शन 24 को
Share this news

दुमका। दुमका के अग्रसेन भवन में 22 जून को भारतीय जनता पार्टी के दुमका जिला इकाई की बैठक जिलाध्यक्ष गौरवकांत की अध्यक्षता में हुई। बैठक में प्रदेश अध्यक्ष सह नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए आगामी संगठनात्मक कार्यक्रमों, सदस्यता अभियान, बूथ सशक्तिकरण एवं जनसंपर्क को लेकर मार्गदर्शन दिया। उन्होंने कहा कि 24 जून को भाजपा दुमका जिला के प्रत्येक प्रखंड मुख्यालय में आक्रोश प्रदर्शन करेगी, ताकि राज्य सरकार की विफलताओं के खिलाफ जनभावनाओं को मुखर किया जा सके। 30 जून को वीर शहीद सिदो-कान्हू की जयंती धूमधाम से मनाया जाएगा, जिसमें पार्टी कार्यकर्ता भाग लेंगे। मरांडी ने कहा कि भाजपा का संगठन ही उसकी सबसे बड़ी ताकत है, और हर कार्यकर्ता को जनसेवा के संकल्प के साथ समर्पित भाव से कार्य करना चाहिए। उन्होंने केंद्र सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी लोगों तक पहुंचाने और विपक्ष के झूठे प्रचार का तथ्यात्मक जवाब देने का भी आह्वान किया।

जिला मीडिया सह प्रभारी नवल किस्कू ने बताया कि बैठक में पूर्व सांसद अभयकांत प्रसाद, दुमका के पूर्व सांसद सुनील सोरेन, जिला चुनाव अधिकारी प्रकाश सेठ, प्रदेश मंत्री रविकांत मिश्रा, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य परितोष सोरेन, सुरेश मुर्मू, अंजुला मुर्मू, अमिता रक्षित, शर्मिला सोरेन, अमरेंद्र सिंह, महामंत्री मनोज पांडे, पवन केसरी, जिला उपाध्यक्ष धर्मेंद सिंह बिट्टू,बबलू मंडल, पिंटू साह,मार्शल ऋषिराज टुडू, विवेकानंद राय, जिला मंत्री कालेश्वर लायक, जीतलाल राय, सोनी हेंब्रम, पिंटू अग्रवाल, गोपीनाथ दत्ता, सुजीत यदुवंशी, दीप्तांशु कोचगवे, रूपेश मंडल,ममता साह, श्रीधर दास, फारुख अनवर, रमेश मुर्मू, मृणाल मिश्रा, ओम केसरी, रुद्रनाथ गोराई, सहदेव मरांडी, गणपति पाल, दीपक स्वर्णकार, नरेश चंद्र मंडल, नवल किशोर मांझी, राजू दर्बे, अनूप कुमार, मुरलीधर मंडल, नकुल साह, टिंकू गण, गायत्री जायसवाल, प्रवीण सिंह आदि मौजूद थे।

Share this news

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

BREAKING NEWS
देवघर के सारवां में ट्रैक्टर से गिरकर 16 वर्षीय किशोर शक्ति यादव की मौत हो गई। गंभीर हालत में उसे सदर अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। सारठ-देवघर मुख्य मार्ग पर बुधवार सुबह तीन अलग-अलग सड़क हादसों में दो वाहन पेड़ से टकरा गए, जबकि बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसों में दो चालक बाल-बाल बच गए। साहिबगंज के बरहरवा में सीमेंट टैंकर ने बाइक सवार को कुचला, मौत के बाद सड़क जाम दुमका-भागलपुर मार्ग पर तीन अलग-अलग सड़क हादसों में एक युवक की मौत हो गई, जबकि एक गंभीर रूप से घायल हो गया। रामगढ़ में खड़े ट्रक से बाइक टकराई। दुमका के जामा थाना क्षेत्र के लकड़ापहाड़ी से ईसीएल में नौकरी दिलाने के नाम पर लाखों रुपये की ठगी के आरोपी आशु कुमार जायसवाल को पांच साल बाद पुलिस ने गिरफ्तार किया। दुमका-हंसडीहा रेलखंड पर बड़ा हादसा टला