कोई बैड टच करे तो 1098 पर कॉल करें

कोई बैड टच करे तो 1098 पर कॉल करें
Share this news

चाइल्ड हेल्पलाइन ने नेताजी सुभाष चंद्र बोस आवासीय विद्यालय के छात्रों को किया जागरूक

दुमका। 28 जून को चाइल्ड हेल्पलाइन दुमका के परियोजना समन्वयक मो० शमीम अंसारी ने नेताजी सुभाष चंद्र बोस आवासीय विद्यालय गादी कोरैया में प्रोजेक्टर से क्लिप दिखाकर विद्यार्थियों को गुड टच एवं बेड टच के बारे में जागरूक किया। उन्होंने कहा कि शारीरिक स्पर्श दो प्रकार के होते हैं एक अच्छा स्पर्श और दूसरा बुरा स्पर्श। उन्होंने दोनों के बीच का फर्क समझाते हुए बताया कि जिस स्पर्श से सहज महसूस हो वह अच्छा स्पर्श और जिस स्पर्श से असहज महसूस हो वह बुरा स्पर्श होता है। अगर कोई व्यक्ति गलत तरीके से स्पर्श करता है और असहज महसूस हो तो उसे अपनी तक दाब कर नहीं रखनी चाहिए उसे अपने अभिभावक से साझा करनी चाहिए या चाइल्ड हेल्पलाइन के निःशुल्क नम्बर 1098 में इसकी सूचना देकर सहायता प्राप्त की जा सकती है। चाइल्ड हेल्पलाइन की काजल कुमारी ने नशे के गिरफ्त में आ रहे बच्चों से संबंधित कहा कि नशे के सेवन से ना ही केवल स्वयं को नुकसान होता है अपितु यह आने वाले पीढ़ी को भी प्रभावित करता है। आने वाली पीढ़ी को यह खोखला कर देता है और स्वयं के साथ साथ सामाजिक विकास भी अवरूद्ध करता है। ग्राम ज्योति के मुकेश कुमार दुबे ने बाल तस्करी पर कहा कि असामाजिक तत्त्वों द्वारा बड़ी सरलता से बाल तस्करी को अंजाम दिया जा रहा है। बालकों को काफी सतर्क और जागरूक रहने की आवश्यकता है। उन्होंने बच्चों को पॉक्सो कानून के बारे में जानकारी दी।

Share this news

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

BREAKING NEWS
दुमका में पिंटू की मौत के बाद मुआवजे की मांग पर 3 घंटे जाम रहा एनएच-133, बुढ़वाकूड़ा के समीप सड़क पर उतरे परिजन और ग्रामीण, हाईवे पर लगी वाहनों की लंबी कतार दुमका में कचरा फेंकने के विवाद में लोहे की रॉड से हमला, संकेत अग्रवाल गंभीर रूप से घायल। पिता-पुत्र से मारपीट और 1 लाख के सोने की चेन छीनने का आरोप, हर्ष कुमार अग्रवाल समेत 8-10 अज्ञात पर प्राथमिकी दर्ज। दुमका के हंसडीहा रेलवे स्टेशन पर बनेगा फूड प्लाजा, खुलेंगी कई तरह की दुकानें, डीआरएम और सीनियर डीसीएम ने किया निरीक्षण, सिमडेगा की 14 वर्षीय किशोरी ने कांग्रेस विधायक भूषण बाड़ा पर दुष्कर्म और धमकी देने का आरोप लगाया। रांची के विधानसभा थाना में पॉक्सो एक्ट के तहत प्राथमिकी दर्ज। दुमका के सरैयाहाट में सड़क हादसा, छठ मनाने घर लौट रहे घर लौट रहे इकलौते बेटे पिंटू की मौत दुमका के शिकारीपाड़ा में हांदसा: पेड़ से टकरायी कार, खुला एयर बैग पर कौन बचा और कौन हुआ घायल, इसका पता नहीं